16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक हीरालाल रैगर ने विधानसभा की विशेषाधिकार समिति का पदभार किया ग्रहण

विशेषाधिकार समिति में अधिकारियों एवं राजनेताओं की शिकायतों पर सुनवाई होती है।  

2 min read
Google source verification
 पदभार ग्रहण

निवाई. राज्य सरकार की विशेषाधिकार समिति के सभापति विधायक हीरालाल रैगर ने बुधवार को विधानसभा में पदभार ग्रहण किया है।

निवाई. राज्य सरकार की विशेषाधिकार समिति के सभापति विधायक हीरालाल रैगर ने बुधवार को विधानसभा में पदभार ग्रहण किया है। रैगर ने बताया कि विशेषाधिकार समिति में अधिकारियों एवं राजनेताओं की शिकायतों पर सुनवाई होती है।

उन्होंने बताया कि समिति में चल रहे लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान कार्यालय मंत्री एडवोकेट रमेश शर्मा, भाजपा नेता परसराम कुमावत, रामलाल शर्मा, पंकज झिराना, पार्षद अनिल कुमावत, नवरतल जैन, मीठालाल कुमावत, रामेश्वर जांगिड़, राजेश वर्मा एवं श्योपाल गुर्जर मौजूद थे।


रतनलाल तीसरी बार अध्यक्ष
निवाई .राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के वार्षिक चुनाव प्रदेश संरक्षक सैयद मेहमूद शाह एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जसवंत सिंह नरुका की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव प्रभारी जि़लाध्यक्ष धनराज सिंह राजावत एवं पर्यवेक्षक जिलामंत्री हंसराज चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मती से तहसील अध्यक्ष के पद पर लगातार तीसरी बार रतनलाल जाट एवं तहसील मंत्री के पद पर बाबूलाल गुर्जर को निर्विरोध चुना गया।

कार्यकारणी में सभाध्यक्ष रामप्रसाद कोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल प्रजापत व प्रमोद मिश्रा, संगठन मंत्री हनुमान कीर, प्रचार मंत्री विनोद चौधरी, संयुक्त मंत्री रामलाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष मांगीलाल वर्मा, एवं जिला प्रतिनिधि के पद पर भवानीशंकर निराला, रणजीतसिंह राजावत, विष्णुकान्त शर्मा, मनोज शर्मा एवं गजान्नद शर्मा को नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानीत किया गया।


कार्यकारिणी गठित
मालपुरा. भाजपा एससी मोर्चा के शहर अध्यक्ष रामसहाय वर्मा ने जिलाध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा व शहर अध्यक्ष दिनेश विजय की सहमति से शहर मण्डल की कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें उपाध्यक्ष रामराज वर्मा, भागचन्द खींची, हरिराम बैरवा, रामदेव फुलवारिया, रामबाबू वर्मा, महामंत्री कमलेश फुलवारिया, राजेश कचौटिया, मंत्री भगवाल सहाय साठीवाल, कप्तान सिंह बंजारा, अनिल नायक, धन्नालाल खींची, कोषाध्यक्ष कैलाश फुलवारिया, मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश नायक, विशेष आमंत्रित सदस्य में प्रदेश प्रतिनिधि महावीर बडग़ुर्जर, सम्पत गंवारिया, चेतन वाल्मीकि, रामप्रसाद वर्मा, शशी गोयर, पार्षद राजेन्द्र धोबी, सुरेन्द्र गंवारिया को शामिल किया गया है।


समाजहित में करे कार्य
निवाई. सैन उत्थान समिति की सैन समाज के कमलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में बैठक ओमप्रकाश धारवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समाज के अध्यक्ष राजू सकवाया को सैन समाज के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिसोला ने विधिवत ढंग से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज हित में बेहतर कार्य करके विकास में भागीदारी निभाएं। इस दौरान पीपलू तहसील अध्यक्ष राजेश ढूढ्या, रतन सैन, सीताराम सैन, श्रवणलाल सकवाया, गणेश सैन, कुंज बिहारी, गोपाल सैन, देवेन्द्र धारवाल मौजूद थे।