28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर बांध के खोले गेट, डेम की खूबसूरती को देखने उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

बीसलपुर बांध के खोले गेट, डेम की खूबसूरती को देखने उमड़ी भीड़, देखें वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

anandi lal

•

Updated: 19 Aug 2019, 6:35 PM IST

Bisalpur dam

Bisalpur dam

जयपुर। प्रदेश में भारी बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) होने से नदी-नाले उफान पर है। राजस्थान के कई बांध बरसात के पानी से लबालब हो गए। इस बार तेज पानी की आवक के चलते कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। बीसलपुर बांध के सोमवार को गेट खोले गए। गेट खोलने के समय लोगों की मौके पर भीड़ लगी थी।

अजमेर, टोंक और जयपुर की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध ( Bisalpur Dam in Rajasthan ) के सोमवार को 5 बजकर 11 मिनट पर दो गेट खोले दिए गए। बांध के गेट खोलने से पहले प्रशासन ने 54 गांवों में अलर्ट जारी किया। गेट खोलने से पहले पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सायरन बजाया गया। बांध के 9 और 10 नंबर के दो गेट खोले गए हैं।

बांध ( Bisalpur Dam in Tonk ) के गेट खुलने का नजारा देखने के लिए सैकड़ों लोगों भीड़ सुबह से जुटी रही। बीसलपुर डेम की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने के लिए लोग काफी उत्सुक दिखे। डेम से पानी की निकासी को लेकर बीसलपुर बांध परियोजना की ओर से देवली, टोडारायसिंह और टोंक उपखंड प्रशासन को सूचना दी गई।

साल 2004 में पहली बार खोले गए थे बांध के गेट
पहली बार बांध के गेट 2004 में खोले गए थे। इसके बाद 2010, 2014 और 2016 में बीसलपुर बांध के गेट खोले गए। एक बार फिर साल 2019 में भारी बारिश से पानी की आवक के चलते बांध के गेट खोलने पड़े हैं।

दरअसल, बीसलपुर बांध का गेज सोमवार दोपहर तक 315.47 RL मीटर हो गया। जबकि बांध का कुल जलभराव 315.50 RL मीटर है। त्रिवेणी नदी 2.40 मीटर पर बह रही है। वहीं बीसलपुर डेम के गेट खुलने पर लोगों की निगाहें टिकी रही। यह दृश्य देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर कोई बांध के इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करता नजर आया।