Tonk News: बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया से पानी की आवक होने के चलते बांध से बनास नदी में पानी की निकासी मंगलवार को लगातार 5वें दिन भी जारी है। बनास की सहायक खारी और डाई नदियों से भी लगातार पानी की आवक जारी है। जिससे बनास नदी पूरे वेग से बह रही है। यह पानी बांध से निकलकर सवाई माधोपुर जिले के रामेश्वरम नामक स्थान पर चम्बल में विलीन हो चुका है।