बांध में आया पानी जयपुर, अजमेर व टोंक जिले के साथ ही इन जिलों से जुड़े सैकड़ों गांव कस्बों में जलापूर्ति के लिए ढाई से तीन माह का अतिरिक्त पानी माना जा रहा है। हालांकि बांध के कैचमेंट एरिया में पड़ने वाले भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, अजमेर जिलों से अभी भी पानी की आवक नगण्य बनी हुई है। बांध में आया पानी निकटवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के साथ ही करीबी गांवों में झमाझम बरसे मेघ की मेहरबानी से हुई है।