Bisalpur Dam Water Level : राजमहल (टोंक)। बीसलपुर बांध के निकटवर्ती जलभराव व पहाड़ी क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान झमाझम बारिश का दौर चलने से बांध में पानी की आवक भी लगातार बढ़ती जा रही है। बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान जिसमें रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक कुल 84 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं सोमवार को दिनभर भी बारिश का दौर जारी रहा है।