
madan lal saini
टोंक।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अभी कांग्रेस में रोज मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बदल रहे हैं और प्रत्याशी एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं। जिस कांग्रेस में टांग खिंचाई हो रही हो, वो क्या चुनाव जीत पाएगी। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल गुरुवार शाम नैनसुख की बगिया में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इतने मुख्यमंत्री के दावेदार हैं कि सुबह-शाम अलग-अलग नाम आ रहे हैं। कांग्रेस विकास के नाम पर नहीं जाती व धर्म के नाम पर वोट मांग रही है। जबकि भाजपा विकास के नाम पर एक होकर वोट मांग रही है।
सैनी ने कहा कि भाजपा ने राज्य सभा सांसद तथा प्रदेशाध्यक्ष बनाकर दो बार कर्ज दिया है। ऐसे में समाज के लोग भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर इस कर्ज को चुकाने में मदद करे। उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या का पाप कांग्रेस के माथे पर है। देश में सर्वाधिक दंगे कांग्रेस के शासन में हुए हैं। कांग्रेस ने देश के लिए लड़ाई नहीं की। बल्कि कांग्रेस देश का विभाजन करने की दोषी है।
Published on:
29 Nov 2018 10:38 pm
