24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूथ विस्तारकों को किया रवाना, आमजन को सरकार की बताएगें उपलब्धियां

विधायक ने शहर बूथ विस्तारकों को किट व प्रचार सामग्री वितरित कर रवाना किया। शहर मण्डल के दो दर्जन सक्रिय कार्यकर्ता दूसरे मण्डलों में बूथ विस्तारक बनकर कार्य करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 5 Jul 2017, 8:35 AM IST

tonk

टोडारायसिंह . विधायक ने शहर बूथ विस्तारकों को किट व प्रचार सामग्री वितरित कर रवाना किया।

टोडारायसिंह .विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाएं। विधायक चौधरी मंगलवार को बूथ विस्तारकों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बूथ विस्तारको को जिम्मेदारी व कत्र्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही। भाजपा शहर अध्यक्ष संतकुमार जैन ने बताया कि टोडारायसिंह शहर मण्डल के दो दर्जन सक्रिय कार्यकर्ता दूसरे मण्डलों में बूथ विस्तारक बनकर कार्य करेंगे।

विधायक ने शहर बूथ विस्तारकों को किट व प्रचार सामग्री वितरित कर रवाना किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम कुमावत, जिलामंत्री इंदूशेखर शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, महामंत्री प्रहलाद चावला, पालिकाउपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, पार्षद बाबूलाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

गांवों का किया दौरा

टोंक. किसान नेता अकबर खान ने मंगलवार को कई गांवों का दौरा कर किसानों को 9 जुलाई को प्रस्तावित बंद में शामिल होने को कहा है। उन्होंने बमोर, तेजपुरा, इलाहीपुरा, घासीपुरा, सुंदर नगर, बैरवा झोपड़ी आदि का दौरा किया और लोगों को बंद में शामिल होने को कहा। इस दौरान तेजपुरा सरपंच मोहनलाल, रामप्रसाद, बिशनलाल, दिनेश आदि मौजूद थे।

टोडारायसिंह .किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलाल जाट के गांव बंद आह्वान को लेकर मंगलवार को गांवों में जनसम्पर्क किया गया। किसान नेता शिवराज बेनीवाल ने बताया कि किसान आंदोलन के तहत आगामी 9 जुलाई को 25 हजार गांव बंद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर किसान रामनिवास, हरिराम, रामगोपाल, रामेश्वर चौपड़ा, श्योजी मीणा, सालगराम आदि ने क्षेत्र के कुहाड़ाबुजुर्ग, इंदोकिया, लाम्बाकला, बावड़ी, गेदिया, बनेडिय़ाबुजुर्ग, अलियारी, हमीरपुर, कांचरिया, कल्याणपुरा, मोतीपुरा, बाहेडा, रामनगर, लक्ष्मीपुरा व बासखारोलान में किसानों से समर्थन मांगा।