9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजमार्ग पर रेलिंग तोड़ते हुए 15 फिट गहरी खाई में गिरी पिकअप

जयपुर जा रही पिकअप गुरुवार देर अनियंत्रित हो पुलिया की रेलिंग तोड़ करीब पन्द्रह फिट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में पिकअप चालक की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर घायल हो गया।

2 min read
Google source verification
Damaged

दूनी के बंथली बायपास स्थित पुलिया की रेलिंग तोड़ पिकअप के गहरी खाई में गिरने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।

दूनी. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग national highway स्थित बंथली बायपास पर जयपुर जा रही पिकअप pick up गुरुवार देर अनियंत्रित हो पुलिया की रेलिंग तोड़ Railing breakकरीब पन्द्रह फिट गहरी खाई में गिर गई।

दुर्घटना में पिकअप चालक की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना accident
के पन्द्रह घंटे बाद एक चरवाहे से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक व घायल को क्षतिग्रस्त damaged पिकअप से निकाल दूनी अस्पताल लेकर आए, जहां मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया और गंभीर घायल खलासी को चिकित्सक ने टोंक रैफर कर दिया।

read more : हादसा: ड्राइवर ने नहीं लगाया हैंडब्रेक तो दीवार तोड़ते हुए ढाबे में जा घुसा ट्रक, मची अफरा-तफरी

टोंक में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

दूनी थाना सहायक उपनिरीक्षक बालकिशन शर्मा ने बताया कि मृतक अरनिया थाना चंदवाजी जिला जयपुर गोपालराम कपूरिया पुत्र भौदूराम व सिंदोली थाला कोलवा जिला दौसा ओमप्रकाश पुत्र राधेश्याम शर्मा है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना रात करीब नौ बजे की है। चालक-खलासी पिकअप में भरे सामान को कोटा में खाली कर वापस जयपुर जा रहे थे।

read more : उज्जैन में भीषण हादसा, पांच मरे...दूसरी घटना में सांवरिया सेठ जा रहे व्यापारियों की कार टकराई, दो की मौत...

इस दौरान विजयगढ़-सरोली के बीच बंथली बायपास स्थित पुलिया पर पिकअप अनियंत्रित हो गई ओर पुलिया की रेलिंग तोड़ करीब पन्द्रह फिट गहरी खाई में गिर गई।

इस दौरान चालक गोपाल की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकी गंभीर घायल खलासी ओमप्रकाश की टोंक में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पलाई (उनियारा). क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को आए अंधड़ व बारिश से ग्राम रायपुरा के किसान रामफूल पुत्र मोती मीणा के घर के टीन शेड Teen Shade उडकऱ 500 फीट की दूरी पर जा गिरे।

वह घर के अंदर परिवार सहित कर रह रही पत्नी रेखा देवी व बच्चों के चोटें आई है तथा खाने का अनाज भीग गया है। ग्राम समरावता में तेज हवा व बारिश के चलते पक्के मकान पर पेड गिरने से टीनशेड गिर गया, इससे ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल motorcycle में नुकसान हो गया।

read more : दो पक्षों में पथराव के बाद हुई तोड़-फोड़, 6 घायल, इलाके में बल तैनात

इधर अंधड़ से 10 ट्रांसफार्मर transformer गिरने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। गोलमा पुत्री हेमराज मीणा, गोगा राम पुत्र प्रभु गुर्जर, रामविलास पुत्र प्रहलाद मीणा प्रधान पुत्र प्रहलाद मीणा आदि कई लोगों के चोटें आई है।