
आधी रात को खेत पहुंची पुलिस ने देखा कुछ ऐसा उड़ गए होश, तीन लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
लाम्बाहरिसिंह. थानान्तर्गत दत्तोब गांव के समीप मध्य रात मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर खेत में अवैध अफीम के पौधों को स्वापक औषधी औकमन प्रभावी पदार्थ अधिनियम 198 5 की धाराओं के तहत जब्त कर लिया। साथ ही तीन खातेदार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपी खातेदार मौका देख फरार हो गए। राजस्व व पुलिस गश्त के बावजूद करीब पांच माह से अवैध खेती का काम चल रहा था। थाना प्रभारी गणपत राम ने बताया कि मध्य रात मालपुरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोर्वधन लाल के नेतृत्व में एएसआई बनवारी लाल, हैड कांस्टेबल विनोद शर्मा,कांस्टेबल राजूराम,अजय कुमार,कैलाश ,भगवान सिंह दत्तोब से पंवालिया रास्ते पर दत्तोब निवासी खातेदार लाला,बन्ना,बदाम जाट का खसरा नम्बर 1371 व 1302 में .43 रकबा के खेत चारों और बने कांटो की बाड़ के पास पहुंचे।
इसके चारों और सरसों की फसल बोई हुई थी। बीच में रंजका व कासमी की बोई फसल में दो क्यारिया अवैध अफीम की फसल बो रखी थी। इसमें दो-तीन पौधों में डोडे आ गए थे। हरे अफीम के पौधों को उगे देख खातेदार की तलाश करने पर नहीं मिला।
सूचना पर पटवारी को मौके पर बुलाकर खातेदारों की तस्दीक किया गया। हरे अफीम पौधे बीस किलो तीन सौ ग्राम कर जब्त कर मालखाना में सुरक्षित रखवाया गया। तीनों आरोपी खातेदारों के खिलाफ स्वापक औषधी औकमन प्रभावी पदार्थ अधिनियम 198 5 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
इधर आरोपी खातेदार फरार हो गए। मालपुरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोर्वधन लाल ने बताया कि जब्त किए पौधे का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मामले की जांच मालपुरा थानाप्रभारी दलपत सिंह को सौंपी गई है।
Updated on:
05 Apr 2019 03:08 pm
Published on:
05 Apr 2019 03:08 pm
