
विचार गोष्ठी में अम्बेडकर के आदर्शों को जीवन में उतारने की बात कही
देवली. डॉ.अम्बेडकर विचार मंच(समिति)के तत्वावधान में बहुजन समाज की ओर से शौर्य व पराक्रम दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने समाज को एकजूट होने की बात कही।
मंच अध्यक्ष यादराम मीणा ने बताया कि मण्डी में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।
बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस शिवजीराम प्रतिहार, के. आर. कमलेश, अम्बालाल मौर्य, पूर्व कमाण्डेंट सत्यनारायण मीणा, शिवजीराम बैरवा, सुशीला मीणा ने डॉ. अम्बेडकर की प्रेरणा व आदर्शों को जीवन में उतारने की बात कही। साथ ही महिलाओं को एकजूट होकर अपने अधिकारों की प्रति आगे बढऩे को कहा।
इस दौरान गत वर्ष 2 अप्रेल को भारत बंद अभियान के तहत दर्ज किए मामले वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने में रामराज बैरवा, राजेन्द्र मीणा, रामप्रसाद, हुमायंू अख्तर, नंदलाल वर्मा, ललित, सुरेन्द्र बैरवा, सुरेश वर्मा, अनिल वर्मा, कंचन मीना आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष यादराम मीणा ने बताया कि विचार मंच की ओर से आगामी 14 अप्रेल को अम्बेडकर जयंती मनाई जाएगी।
Published on:
05 Apr 2019 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
