श्रीचंद्रप्रभू दिगम्बर जैन मंदिर प्यावड़ी में क्षुल्लक नयसागर के सान्निध्य में रविवार प्रात: 6 बजे से सुप्रभात स्त्रोत प्राणायाम ध्यान एवं 7 बजे अतिशयकारी जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक व शांतिधारा सम्पन्न होगी, जिसमें पीपलू, निवाई, प्यावडी, सन्देडा, जयपुर, मालपुरा, लावा आदि स्थानों से समाज के लोग शामिल होंगे।