
टोंक जिले के दौरे पर रहे प्रमुख शासन सचिव, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं किसान सेवा केन्द्र का किया निरीक्षण
प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड समय पर उपलब्ध हो ताकि वैज्ञानिकों की और से की गई सिफारिश के अनुसार खाद एवं उर्वरक का उपयोग अपने खेतों में कर कम खर्च में अधिक उत्पादन कर सके। वर्तमान में विभाग कली और से आंवटित लक्ष्य फार्म पौण्ड, तारबन्दी, सिचाई पाईप लाइन, कृषि यंत्र इत्यादि के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उत्पादों के विपणन की करे समुचित व्यवस्था
जिला कलक्टर डॉ सौम्या झा ने किसानों को नवाचार हेतु अग्रेसित करने पर जोर देते हुए कहा कि कृषक गोष्ठी, रात्रि चौपाल एवं कृषक संवाद के माध्यम सें आधुनिक खेती की और प्रेरित करे एवं उत्पादों के विपणन की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए प्रमुख शासन सचिव गालरिया ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में मृदा के नमूने लेने से लेकर प्रयोगशाला में विश्लेष्ण की कार्य विधि की जानकारी ली ।
किसानों को कम समय में मिले सायल हेल्थ कार्ड
उन्होने किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड उनकी और से पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर वाट्स ऐप करने के निर्देश दिए जिससे किसानों को कम समय में सायल हेल्थ कार्ड मिल सके। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, उप निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक कृषि विस्तार, परियोजना निदेशक आत्मा, उपनिदेशक कृषि शस्य एवं राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान, निर्माणाधीन आईपीएम लेब, एवं कृषि ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।
सोनवा में फूड पार्क का किया निरीक्षण
प्रमुख शासन सचिव गालरिया ने कृषि विपणन बोर्ड की और से निर्मित हो रहे फूड पार्क का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। किसान सेवा केन्द्र सोनवा का किया निरीक्षण प्रमुख शासन सचिव ने किसान सेवा केन्द्र सोनवा का निरीक्षण कर कीट व्याधि रजिस्टर संधारित करने, क्षेत्र में लोकप्रिय फसलों की किस्मों का क्षेत्रफल बढ़ाने, कृषक समस्या समाधान रजिस्टर संधारित करने एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषकों को देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केके मंगल, ओएसडी सुनिल चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता गोपाल लाल मीणा, अति अधीक्षण अभियन्ता हरलाल सारण, उपनिदेशक उद्यान राजेन्द्र कुमार सामोता, उपनिदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक दिनेश कुमार बैरवा, राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान के सह निदेशक रतन लाल मीणा, मण्डी सचिव रतीराम गुर्जर, प्रबन्धक वेयर हाउस राजेश मीणा, कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर इत्यादि मौजूद थे।
Published on:
15 Feb 2024 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
