2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसडीओ ने शिक्षकों को दी चेतावनी, ट्यूशन करते पाए गए तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

ट्यूशन के लिए बाध्य करने पर गत दिनों विद्यार्थियों ने कलक्टर को भी ज्ञापन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की थी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 18 Nov 2017, 8:05 AM IST

ट्यूशन

एसडीओ ने शिक्षकों को चेतावनी दी कि ट्यूशन करते पाए गए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

टोंक. ट्यूशन के लिए बाध्य किए जाने की शिकायत पर एसडीओ प्रभातीलाल जाट शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (कोठी नातमाम) में विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान आधा दर्जन शिक्षकों के ट्यूशन करने की बात सामने आई। इस पर एसडीओ ने शिक्षकों को चेतावनी दी कि ट्यूशन करते पाए गए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

उन्होंने विद्यार्थियों को इसकी शिकायत उनके मोबाइल फोन पर करने को कहा। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ वर्षों से ट्यूशन का धंधा फल-फूल रहा है। आलम यह है कि विद्यालयों को भूल शिक्षक व व्याख्याता घरों पर ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। कई शिक्षक तो कोचिंग तक में सेवाएं दे रहे हैं।

ट्यूशन के लिए बाध्य करने पर गत दिनों विद्यार्थियों ने कलक्टर को भी ज्ञापन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की थी। विद्यार्थियों का कहना था कि नवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी विज्ञान, अंग्रेजी तथा जूनियर व सीनियर कक्षाओं के विज्ञान, गणित संकायों के विद्यार्थियों को टयूशन आने के लिए बाध्य किया जाता है।

व्याख्याता विद्यालयों में अधूरे मन से कालांश लेते हैं। इसके अलावा वे घर पर ट्यूशन आने का दबाव बनाते हैं। आनाकानी करने पर अनुत्तीर्ण करने की धमकी देते हैं। इससे मजबूरन उन्हें ट्यूशन जाना पड़ता है।


एक ने भी नहीं की घोषणा
सरकारी स्कूलों में लगे शिक्षक व व्याख्याता को ट्यूशन पढ़ाने के लिए नियमों के मुताबिक घोषणा-पत्र भरना पड़ता है। इसके बाद ही वह घर पर ट्यूशन करा सकते हैं। इसके बावजूद एक भी शिक्षक ने यह घोषणा-पत्र नहीं भर रखा। विभाग के मुताबिक एक भी शिक्षक ऐसा नहीं है तो घर या कोचिंग में पढ़ा रहा हो। इसके बावजूद शहर के गली-मोहल्लों में ट्यूशन का खेल जारी है।

चेताया: होगी छापेमार कार्रवाईएसडीओ ने बताया कि उन्होंने प्रार्थना सभा में सभी शिक्षकों को कह दिया है कि या तो घरों पर ट्यूशन कार्य बंद कर दे, नहीं तो छापेमार कार्रवाई कर विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

इतना ही नहीं उन्होंने विद्यार्थियों को ट्यूशन के लिए बाध्य करने पर सीधे उनके नम्बरों पर शिकायत करने को कहा। इस मौके पर उन्होंने एक घंटे से अधिक समय तक विद्यार्थियों को प्रशासनिक व अन्य क्षेत्रों में कॅरियर बनाने की जानकारी देते हुए मन लगाकर पढऩे के लिए प्रेरित किया। एसडीओ ने बताया कि प्रार्थना सभा में सभी शिक्षक मौजूद मिले। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा भी थे।