12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौके पर पहुंचे एसडीएम भी  देखकर रह गए दंग,  नाले के गंदे पानी से हो रही थी सब्जियों की खेती

उपखण्ड अधिकारी ने सब्जी पैदा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने व पानी लिफ्टिंग के उपकरणों को जब्त करने के निर्देश दिए।  
2 min read
Google source verification
निरिक्षण

निवाई.गंदे नाले के पानी से हो रही सिंचाई को देखते एसडीओ व अन्य।

निवाई. गंदे नाले के पानी से पैदा की जा रही सब्जियों की शिकायत के बाद गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य मौके पर पहुंचे।
पहले उपखण्ड अधिकारी ने नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता, मिस्त्री, पटवारी, गिरदावर व अन्य कार्मिकों को मौके पर ही बुलवाया।

बाद में मौके पर पहुंचे नगरपालिका कार्मिकों को गंदे पानी से सब्जी पैदा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने व पानी लिफ्टिंग के उपकरणों को जब्त करने के निर्देश दिए। एसडीओ ने नगरपालिका जेईएन व मिस्त्री को गंदे पानी की निकासी को शहर से बाहर भिजवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पटवारी को उक्त सडक़ मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व पार्षद प्रहलाद सैनी, राजू सैनी, गटटू सैनी, छोटू माली, रामेश्वर सैनी, मोती माली, नारायण, रामसहाय मुन्सी, लालाराम सैनी, विशाल सैनी, मुन्ना बागड़ी सहित अनेक लोग मौजूद थे।


उल्लेखनिय है कि गन्दे नाले के पानी से की जा रही सब्जियों की खेती को रोकने की मांग को लेकर शहर के लोगों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बताया कि वेयर हाऊस के गन्दे नाले में शहर का सम्पूर्ण दुर्गन्धयुक्त गंदा पानी बहता है।

गन्दे नाले के पानी से कुछ लोग नाले में पाइप लाइन डालकर इंजन से सब्जियों की पैदावार कर रहे है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इन सब्जियों के खाने से कई बीमारियां पनप रही है। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों से की जा चुकी है, लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।इस पर एसडीओ ने अधिशासी अधिकारी को सम्बन्धित लोगों पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश थे।

ज्ञापन देने वालो में पूर्व पार्षद प्रहलाद सैनी, राजू सैनी, गटटू सैनी, छोटू माली, रामेश्वर सैनी, मोती माली, नारायण, रामसहाय मुन्सी, लालाराम सैनी, विशाल सैनी, मुन्ना बागड़ी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग