2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अम्बेडकर छात्रावास में रह रहे छात्रों को नही पता अम्बेडकर के जीवन एवं उनकी जयन्ती के बारे में जानकारी, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

राज्य सरकार अम्बेडकर जयन्ती को महोत्सव के रूप में मना रही है, लेकिन छात्रावास में छात्रों को अम्बेडकर जयन्ती की भी जानकारी नहीं है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 8:22 AM IST

आकस्मिक अवलोकन

निवाई. अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया ने शनिवार को निवाई एवं दत्तवास में अम्बेडकर छात्रावास का आकस्मिक अवलोकन करके अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की।

निवाई. अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया ने शनिवार को निवाई एवं दत्तवास में अम्बेडकर छात्रावास का आकस्मिक अवलोकन करके अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की। उपाध्यक्ष खोलिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अम्बेडकर छात्रावास के अधीक्षक गजेन्द्रकुमार नदारद मिले।

उन्होंने बताया कि वह करीब 15 दिनों से अनुपस्थित है। छात्रावास परिसर में पशु घूमते हुए देख नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने छात्रावास के कमरों का अवलोकन किया तो बेड शीट फटी व गंदी मिली। रसोई व शौचालयों में गंदगी के ढेर मिले। छात्रावास में 57 में से मात्र 3 एवं अनुसूचित जनजाति के 32 में से 8 छात्र मौके पर मिले।

उन्होंने बताया कि छात्रों को अम्बेडकर के जीवन एवं उनकी जयन्ती के बारे में भी जानकारी नहीं थी। साथ ही छात्रावास में बाबा साहब का चित्र भी नहीं थी। उन्होंने मौके पर मौजूद उपखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य को व्यवस्थाओं में सुधार लाने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की तस्वीर मंगवाकर माल्यार्पण किया।


इसी प्रकार दत्तवास अम्बेडकर छात्रावास पर भी अनुसूचित जाति के 57 मे से 24 छात्र मिले। उन्होंने कहा कि एक ओर तो राज्य सरकार अम्बेडकर जयन्ती को महोत्सव के रूप में मना रही है। दूसरी ओर अम्बेडकर छात्रावास के छात्रों को अम्बेडकर जयन्ती की भी जानकारी नहीं है। उन्होंने दत्तवास छात्रावास में अधीक्षक मुकेश गुर्जर को व्यवस्थाओं में सुधार लाने की नसीहत दी।


शिलान्यास किया

निवाई ञ्च पत्रिका. नगरपालिका की ओर से शनिवार को शिवाजी कॉलोनी में स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में 50 लाख रुपए की लागत के अम्बेडकर भवन का मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर एवं नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा शिलान्यास किया गया। इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, देहात अध्यक्ष रामदेव गुर्जर, अधिशासी अधिकारी पूजा मीणा, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुशीला सालोदिया, राजकुमार करनानी एवं करणसिंह राजावत मौजूद थे।


इसी प्रकार डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर अम्बेडकर सर्कल पर अम्बेडकर विकास मंच की ओर से जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर, अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान चंद्रकला गुर्जर ने की। इस दौरान विकास मंच के संरक्षक रामगोपाल सेवलिया ने भी विचार रखे।

पीपलू . डॉ. भीमराव अंबेडकर एकता मंच की ओर से अंबेडकर जयंती को सामाजिक स्नेह मिलन समारोह के रूप में मनाया गया। इस दौरान दिनेश बैरवा, सुखदेव नुवाल, गंगाधर वर्मा, पन्ना लाल वर्मा, चिरंजी लाल बैरवा आदि मौजूद थे।


झिलाय .ग्राम पंचायत मुख्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि सरपंच भंवरलाल यादव, सचिव हनुमान सिंह ने भी विचार व्यक्त किया।