
राजमहल. चांदली स्थित हिंगलाज माता मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रा के अवसर पर चल रहे तीन दिवसीय मेले का समापन शुक्रवार को आरती के साथ हुआ।
दशहरा के साथ ही मेले के समापन पर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले के चलते पिछले तीन दिनों से मंदिर परिसर में टोंक सहित कोटा, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं ने माता की झांकी के दर्शनकर मन्नतें मांगी। इसी प्रकार क्षेत्र के वनमाता, बीजासन,देवरी, ज्वालामुखी आदि देविय मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ रही।