26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस से सचिन पायलट टोंक से आज भरेंगे नामांकन-पत्र

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 19 Nov 2018, 8:18 AM IST

congress-nominee-letter-from-sachin-pilot-tonk-today

कांग्रेस से सचिन पायलट टोंक से आज भरेंगे नामांकन-पत्र

टोंक. विधानसभा क्षेत्र टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट सोमवार को नामांकन प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि पायलट सुबह 11 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर सवाईमाधोपुर चौराहे पर पहुंचेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ रवाना होंगे।

सचिन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बड़ा कुआं, जिला कांग्रेस कार्यालय, नौशेमियां का पुल, पांचबत्ती, सुभाष बाजार, घंटाघर, पटेल सर्कल होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वे रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे। पायलट का बाजार में जगह-जगह विभन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया जाएगा।

इधर कांग्रेस के टोंक विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी सचिन पायलट के चुनाव मैदान में होने से प्रदेश की राजनीति के गलियारों में टोंक का नाम सुर्खियों पर चल रहा है। टोंक में हो रहे चुनाव को लेकर प्रदेशभर के मतदाताओं की नजर बनी हुई है।

टोंक विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के गणित को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही है। सचिन के नामांकन को लेकर भी प्रदेशभर की निगाह है। गौरतलब हैकि भाजपा की पहली सूची में मालपुरा, देवली-उनियारा व टोंक विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया।

वहीं तीसरी सूची में निवाई विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी की घोषणा की। इधर, कांग्रेस ने टोंक, निवाई व देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उतारा है।


मीणा आज भरेंगे नामांकन-पत्र
उनियारा. कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे। रविवार को हरीश ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।