दरअसल, टोंक एसीबी को एक परिवादी ने शिकायत की थी कि मालपुरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी बजरी के ट्रक पास करवाने के एवज में प्रति वाहन ₹5000 की रिश्वत लेते हैं। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। बीती देर रात्रि को मालपुरा थाने के 2 कांस्टेबल सुरेंद्र व रामभजन बजरी के वाहनों से पैसा वसूलते नजर आए। जिस पर एसीबी की टीम ने पैसा लेते सुरेंद्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम को देखकर मौके से दूसरा कांस्टेबल राम भजन फरार हो गया।