पुलिस ने बताया कि सीतापुरा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 फरवरी को वह कंपनी से पैदल घर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में आरोपित मुकेश मीणा अपनी कार गाड़ी से आया। उसके पास गाड़ी रोककर जबरन गाड़ी में बैठा लिया और बलात्कार ( RAPE IN CAR ) का प्रयास किया। विरोध के दौरान गाड़ी का शीशा टूटने पर वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति चिल्लाया। जिसपर आरोपित ने महिला को गाड़ी से उतार दिया और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।