एडीजी (एटीएस/एसओजी) अनिल पालीवाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आरोपी ब्रजपाल सिंह (35) निवासी मैनपुरी उत्तरप्रदेश हाल हसनपुरा और अनिल कुमार (31) निवासी कन्नौज उत्तरप्रदेश हाल हसनपुरा को गिरफ्तार किया है। देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि झोटवाड़ा रोड पर दादी का फाटक पुलिया के नीचे खड़े ऑटोरिक्शा से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना पर एसओजी टीम ने कार्रवाई कर आरोपी दोनों तस्करों को ( 2 Hemp Smuggler Arrested ) धर-दबोचा। ऑटोरिक्शा में मिले दो बैग में 26 किलोग्राम गांजा भरा मिला। एसओजी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।