13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खलील का एशिया कप के लिए इंडियन टीम में चयन होने पर बधाई देने वालों का लगा तांता, विधायक मेंहता ने साफा पहनाकर किया सम्मान

इस दौरान विधायक ने कहा कि शहर की गलियों में खेलने वाले खलील अहमद का भारतीय टीम में चयन होना खुशी की बात है।
2 min read
Google source verification
टोंक. क्रिकेट खिलाड़ी खलील अहमद का इंडियन टीम में चयन होने पर शहर में खुशी का माहौल है।

टोंक. क्रिकेट खिलाड़ी खलील अहमद का इंडियन टीम में चयन होने पर शहर में खुशी का माहौल है।

टोंक. क्रिकेट खिलाड़ी खलील अहमद का इंडियन टीम में चयन होने पर शहर में खुशी का माहौल है। खलील व उसके पिता खुर्शीद अहमद का जनप्रतिनिधि समेत अन्य स्वागत कर रहे हैं। रविवार को विधायक अजीत मेहता ने भी खलील तथा खुर्शीद को मलाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि शहर की गलियों में खेलने वाले खलील अहमद का भारतीय टीम में चयन होना खुशी की बात है। उन्होंने परिवार व कोच इम्तियाज खान को बधाई दी। इस दौरान प्रधान जगदीश गुर्जर, जिला परिषद सदस्य खेमराज मीना, वक्फ बोर्ड टोंक के चेयरमैन नवेद खान आदि मौजूद थे।

इधर, लोकजन शक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान के नेतृत्व में लोगों ने क्रिकेट खिलाड़ी खलील अहमद को गुलदस्ता देकर व मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अकबर खान ने कहा कि खलील का टीम इंडिया में शामिल होना जिले के लिए बड़ी बात है।

इससे जिले के नाम दुनियाभर में रोशन होगा। इस दौरान जावेद खान, अशोक विश्नोई, कयामुद्दीन, सलीम खान, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इशाक, हरिराम गुर्जर आदि मौजूद थे।

मिठाई बांट आतिशबाजी की

उनियारा. कस्बे में रविवार को खेल प्रेमियों की ओर से टोंक के क्रिकेट खिलाड़ी खलील अहमद के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर मिठाई बांट एवं आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान खेल प्रेमी विजय कुमार गुप्ता, वाजनूर खान, संदीप गुप्ता, नफीस अहमद, वकील अहमद आदि ने खलील के एशिया कप के लिए राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर उन्हें दूरभाष पर बधाई दी।

नामांकन 5 सितम्बर को
मालपुरा. राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के लिए नामांकन 5 सितम्बर को किए जा सकेंगे। प्राचार्य डॉ. बी.एल.मीणा व छात्रसंघ चुनाव मु़ख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयदीप ने बताया कि अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन पूर्व किया जा चुका है। इसमें कुल 1459 विद्यार्थी मतदाता शामिल हैं।

शहर में उपजे तनाव के बाद स्थगित की छात्रसंघ निर्वाचन की प्रक्रिया 5 सितम्बर से पुन: शुरू की जाएगी। इसमें छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन 5 को दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे।

इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामांकन की सूची 6 को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी। 11 से 2 बजे नाम वापसी तथा शाम 5 बजे अन्तिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 10 को महाविद्यालय परिसर में सुबह 8 से एक बजे तक मतदान होगा।