4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ऑनलाइन ठगी मामले में हुआ करोड़ो रुपयों का खुलासा, सावधान हो जाएं इस शातिर गिरोह से

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

टोंक

image

rohit sharma

Aug 03, 2018

टोंक ।

प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के अपराध इन दिनों बढ़ते ही जा रहे हैं। हाल ही में टोंक जिले में भी ऑनलाइन ठगी किन वारदात सामने आई है। इंश्योरेंस की राशि दो गुना दिलाने का झांसा देकर टोडारायसिंह के गोलेड़ा निवासी बालूराम शर्मा से की गई ऑन लाइन ठगी का खुलासा हुआ। आरोपी के अब तक करीब 1 करोड़ रुपए तक की ठगी करने का मामला सामने आ रहा है।

आपको बता दे कि एक करोड़ 31 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरफ्तार गिरोह से पुलिस ने 23 लाख 30 हजार रुपए बरामद किए हैं। वहीं आरोपियों के 11 लाख 15 हजार रुपए बैंक खातों में सीज कराए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से कई फर्जी दस्तावेज, मोहरें आदि भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को ऐसे एक ओर गिरोह का पता लगा है। जिन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा।

पुलिस ने रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर आज गिरोह के गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने बताया कि ऑन लान ठगी करने का मामला टोडारायसिंह के गोलड़ा निवासी बालूराम शर्मा ने गत 15 जून को टोडारायसिंह थाने में दर्ज कराया गया था। इसके बाद ये मामला सदर थाना स्थित साइबर सैल में आ गया।

कोटा में भी हुआ ऑनलाइन ठगी का मामला

वहीं कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में भी ऑनलाइन ठगी की वारदात देखी गई। कोटा में क्रेडिट कार्ड हैक कर 12 हजार रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। कोटा के महावीर नगर निवासी लोकेश शर्मा ने शिकायत में बताया है कि उसके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 26 जुलाई को 12 हजार 238 रुपए काट लिए गए। इससे लिमिट 22,374 से घटकर 10,136 रुपए ही रह गई। बैंक में शिकायत की तो संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दी। कार्ड से निकाले गए रुपए अमेरिका की एक टूर कंपनी को ट्रांसफर किए गए हैं। शर्मा ने बताया कि उनके पास बैंक एकाउंट डिटेल या ओटीपी पूछने के लिए फोन भी नहीं आया और न ही कोई मैसेज आया। इसकी जानकारी बैंक वालों को दी तो वो भी हैरत में पड़ गए।