
पीपलू. बैठक को सम्बोधित करते प्रहलाद नारायण बैरवा।
पीपलू. उपखण्ड मुख्यालय पर बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बूथ स्थरीय बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल मीणा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुई।
मीटिंग में निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार पीपलू तहसील क्षेत्र से बनाए जाने की मांग रखी गई। बैठक में कांग्रेस सामाजिक न्याय अधिकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रहलादनारायण बैरवा ने कहा कि सभी बूथों पर कांग्रेस को जिताना है तथा उपखण्ड में फेले भ्रष्टाचार को मिटाना है।
बैरवा ने सभी से सभी को तन मन से कार्य करना करने के लिए कहा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल मीणा ने कहा कि एकजुटता के साथ विधानसभा चुनावो मे कांग्रेस प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करनी है।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमेशा दूसरे क्षेत्र के उम्मीदवार को वोट देते आए है। इस बार उनके क्षेत्र के प्रत्याशी को भी मौका मिलना चाहिए। पूर्व सरपंच हीरालाल साहू ने बूथ को मजबूत करने की बात रखी।
ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष घासीलाल चौधरी ने सभी युवा कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर बूथ मजबूती को लेकर कार्य करने का आव्हान किया।
मीटिंग में पूर्व सरपंच रंगलाल बैरवा, बफाती खां, बद्रीलाल गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, अब्दुल करीम, छीतरलाल चौधरी, एडवोकेट राधाकिशन गुर्जर, हंसराज मीणा, हंसराज चौपड़ा, रतनलाल लोहरवाड़ा, रामजीलाल यादव, भागीरथ चौधरी, जमील, नाथूलाल शर्मा, रामप्रसाद सैन, मोहनलाल गुर्जर, सरपंच रामदास बैरवा, सलीम देशवाली आदि उपस्थित थे।
Published on:
22 Oct 2018 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
