11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्र में जुमलों की सरकार, लोकतंत्र और मताधिकार कांग्रेस की देन है-गहलोत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
democracy-and-franchise-is-the-responsibility-of-congress

केन्द्र में जुमलों की सरकार, लोकतंत्र और मताधिकार कांग्रेस की देन है-गहलोत

टोंक. जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुमलों में नहीं आए। मोदी को अब पिछले चुनावों में किए गए वादों का जनता के बीच जवाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी सेना का नाम लेकर चुनाव जीतना चाहते है। यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को टोंक में मंशापूर्ण भूतेश्वर मंदिर में आयोजित जनसभा में कही।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार कांग्रेस की देन है। मोदी शासन से देश मेें भय का माहौल है। जनता का अब जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने टोंक की जनता को रेल का वादा पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पिछले कार्यकाल में किए कार्य भी गिनाए।

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि देश का भविष्य यह चुनाव तय करेगा। पायलट ने 2014 में प्रधानमंत्री ने कई वादे किए थे, उनमें एक भी पूरा नहीं हुआ है। पिछले दिनों मोदी टोंक आए थे, लेकिन टोंक व प्रदेश के लिए एक भी घोषणा नहीं की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिला कर कड़ी से कड़ी जोडऩे का कार्य करने को कहा।


वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नमोनारायण पूर्व में केन्द्रीय मंत्री रहने के दौरान किए गए कार्य गिनाए और विकास के नाम वोट मांगे। उन्होंने टोंक में रेल, गांवों में बीसलपुर का पानी, ईसरदा डेम का कार्य पूरा कराने की बात कही। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे कहा कि कांग्रेस की सोच विकास की रही है। वहीं जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गाता ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान करीब सौ जनों से कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।