आग बुझती इससे पहले यहां रखी बाइक, बैट्री चार्जर, दो बैट्री, वायरिंग, पाटर््स, पंखा, काउण्टर, पानी का केम्पर आदि सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान की दीवारें काली पड़ गई। हादसे की सूचना पर लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पीडि़त द्वारा हनुमाननगर थाने को हादसे की सूचना देने के बावजूद पुलिसकर्मी सुबह साढ़े 9 बजे तक नहीं पहुंचे। जहां लोगों ने विधायक धीरज गुर्जर को इसकी शिकायत की। तब जाकर पुलिस मौके पर आई।