2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेतों ने ओढी पीली चादर: सरसों की फसल पर खिलने लगे फूल

इन दिनों चारों ओर सरसों की फसल लहलहाती नजर आ रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धरती सुनहरी चादर ओढ़े हुए है।      

less than 1 minute read
Google source verification
खेतों ने ओढी पीली चादर: सरसों की फसल पर खिलने लगे फूल

खेतों ने ओढी पीली चादर: सरसों की फसल पर खिलने लगे फूल

उपखंड क्षेत्र में इन दिनों चारों ओर सरसों की फसल लहलहाती नजर आ रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धरती सुनहरी चादर ओढ़े हुए है। निवाई क्षेत्र के खेतों में हर तरफ दूर दूर तक सरसों की फसल में पीले फूल ही फूल दिखाई दे रहे है। जिन्हें देखकर हर कोई प्रसन्न हो रहा है।

सडक़ किनारे खेतों में सरसों की फसल पर पीले फूलों को देखकर लोग अपने वाहनों को रोककर सेल्फी लेते तथा अपने कैमरे में फोटो लेते नजर आ रहे है। सरसों के फूलों को देखकर किसान भी प्रफुल्लित है।

किसान सरसों की फसल आने वाले फूलों से फसल कैसी होगी का आंकलन भी कर रहे है। किसान मावठ होने से सरसों की फसल को बहुत फायदा बता रहे हैं।किसानों का मानना है मावठ से सरसों का बंपर उत्पादन होगा, जहां बारिश नहीं है वहां किसान सरसों की फसल की पिलाई करने में लगे।

किसान रात भर जागकर खेतों की रखवाली कर रहे है। सरसों के खेतों में आने वाले आवारा मवेशियों को रातभर में खेदड़ते रहते है। वहीं शहद के व्यापार से जुड़े लोग सरसों के खेतों के आसपास मधुमक्खियों की पेटियां रख दी है। पेटियों से निकलकर मधुमक्खियां सरसों के फूलों का रसपान कर अपने छाते में शहद बना रही है।