1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व गृहमंत्री के निधन पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने श्रद्धाजंली दे शोक व्यक्त किया

पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के निधन पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने श्रद्धाजंली देते हुए शोक व्यक्त किया।

1 minute read
Google source verification
पूर्व गृहमंत्री के निधन पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने श्रद्धाजंली दे शोक व्यक्त किया

पूर्व गृहमंत्री के निधन पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने श्रद्धाजंली दे शोक व्यक्त किया

उनियारा. पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के निधन पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने श्रद्धाजंली देते हुए शोक व्यक्त किया। राजे ने यहां पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित करते हुए श्रद्धाजंली दी। परिजनों, पत्नी जया सिंह, पुत्र डॉ.मानवेन्द्र सिंह और पुत्रियों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

read more:Municipal elections2: 019 दोनों ही प्रमुख दलों ने रविवार रात तक नही की प्रत्याशियों की सूची जारी, 5 तारीख आखीरी है नामांकन-पत्र दाखिल करने की

इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया, केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, शाहपुरा विधायक रावराजेन्द्र सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय हैकि पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह काफी समय से अस्वस्थ थे तथा उनियारा विधानसभा क्षेत्र से 6 बार विधायक रहने के साथ-साथ कृषि, पंचायतराज एवं गृहमंत्री के पदों पर भी आसीन रहे थे।

read more:न्यायालय ने तबादला आदेश पर लगाई रोक, प्रमुख चिकित्सा सचिव सहित अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर किया तलब


इधर, उनियारा में पूर्व मुख्यमंत्री का पालिकाध्यक्ष राकेश बडाया ने माल्यार्पण कर चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। राजे ने आने वाले निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर अभी से जुट जाने को कहा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

read more:दीपावली स्नेह मिलन समारोह-लड्डू गोपाल के लगाया छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने उतारी भगवान की सामूहिक आरती

इस दौरान उनियारा कस्बे के लोगों ने राजे को उनियारा इन्द्रगढ़ मार्ग पर वर्तमान में निर्मित कराए जा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का नाम पूर्व गृहमंत्री के नाम पर रखवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में गोविन्द सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष अभय सिंह, पंकज शर्मा, उम्मेद सिंह आदि मौजूद थे।

read more:बीसलपुर बांध पर बन रहा है नया कम्प्यूटराइज कन्ट्रोल रुम, अभियंताओं ने निरीक्षण कर संवेदक को दिये दिशा निर्देश