
टोंक जिले के आवां सुदर्शनोदय तीर्थ पर श्रीफल चढ़ाकर अर्चना करते श्रावक।
टोंक. जिले के आवां में मुनि पुंगव सुधासागर, मुनि महासागर, मुनि निष्कंप सागर, क्षुल्लक धैर्य सागर व क्षुल्लक गम्भीर सागर के सान्निध्य मे तीर्थ क्षेत्र पर विशेष आयोजन रखा गया। संजय छाबड़ा, श्रवण कोठारी, पदम जैन ने बताया कि रक्षा बन्धन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति से भरे अनेक कार्यक्रम हुए।
आशीष जैन और कमलेश जैन ने बताया कि रक्षा बन्धन के दिन दीपायन मुनि ने 700 मुनियों की रक्षा की थी। इसे लेकर आवां के सुदर्शनोदय अतिशय क्षेत्र पर 100 श्रावक परिवारों की ओर से 70 हजार श्रीफल चढ़ा कर पूजा-अर्चना की गई। इसी के साथ सुदर्शनोदय तीर्थ पर मुनि सुधासागर के सान्निध्य में भगवान के नित्य अभिषेक व शान्तिधारा, मंगल प्रवचन और जिज्ञासा समाधान में ज्ञान की गंगा बह रही है।
इस दौरान मुनि सुधासागर ने कहा कि सज्जन का जीवन परोपकार के लिए है। गाय दूधामृत दे हमारा पोषण देती है, तो वृक्ष के मीठे फल भी स्वयं के लिए नहीं है। ठीक इसी प्रकार सज्जन व्यक्ति भी अपने लिए नहीं दूसरों के लिए जीते हैं। मुनि सुधासागर ने कहा कि सज्जनता ही मानव का असली आभूषण है। मानव को कभी भी किसी भी जीव को पीड़ा नहीं देनी चाहिए। किसी को कष्ट देने से बड़ा पाप नहीं है। मुनि ने कहा परोपकार से ही भाग्य का उदय होता है।
इस अवसर पर मुनि ने दीपायन मुनि के परोपकार, तप और त्याग का बखान करने के साथ 700 मुनियों की रक्षा करने के दृष्टान्त का मार्मिक वर्णन कर श्रावकों को भक्ति मे भाव-विभोर कर दिया।
महोत्सव की पूर्णाहुति
नटवाड़ा. श्रीबद्री विशाल धाम पर श्रावण महोत्सव की पूर्णाहुति पर रविवार को श्रीबद्री विशाल सेवा समिति की ओर से मन्दिर के महन्त तेजभारती बाबा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सैकड़ों श्रद्वालुओं ने सामूहिक हवन कर अच्छी बारिश की खुशहाली की कामना की। समिति के अध्यक्ष मदन लाल पारीक ने बताया कि मंत्रोच्चार के बीच संगीतमय जाप एवं कन्याभोज का आयोजन किया गया।
परम्परागत रूप से श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण धोए और आरती उतार कर भोजन कराया। इस दौरान भगवान बद्री विशाल एवं नाटेश्वर महादेव की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर कैलाश बोकण, चतुर्भुज बोकण, राधेगोपाल झालीवाल, रामप्रसाद जाट, जगदीश सिंह, मोहन सिंह सोलंकी, लादू धाबाई, रामदेव प्रजापत, भैंरू बलाई आदि मौजूद थे।
Published on:
27 Aug 2018 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
