13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगामी चुनाव में महिलाएं अपनी भागीदारी निभा कांग्रेस की सरकार बनाने में दे योगदान-ओला

प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से निवाई जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी संवाद का आयोजन किया गया।  
2 min read
Google source verification
in-the-forthcoming-elections-the-congress-government

निवाई में महिला कांग्रेस के जिला संवाद कार्यक्रम में सम्बोधित करती प्रदेश सह प्रभारी आकांक्षा ओला।

निवाई. प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से निवाई जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी संवाद का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि सहप्रदेश प्रभारी आकांक्षा ओला, प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा, जिला अध्यक्ष जेबा खान, प्रधान चंद्रकला गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद ने दीप प्रज्वलित करके की।

संवाद में मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी आकांक्षा ओला ने कहा कि आज महिलाएं राजनीति एवं प्रशासनिक सेवा में अपनी भूमिका निभाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बना रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाएं अपनी भागीदारी निभाएं।

कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा ने कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कसें। इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिला प्रभारी विरजा जावा, नीलिमा सिंह, कमलकिशोर जाट, हंसराज गुर्जर, प्रतिपक्ष नेता राजकुमार करनानी, पूर्व जिला प्रमुख कालीदेवी मीणा, मीनाक्षी गौतम, शिवपाल, पूर्व पार्षद प्रदीप पारीक, सीआर घनश्याम मीणा, पूर्व पार्षद प्रवीण माणु, कांग्रेस महिला अध्यक्ष नीरा जैन, देहात अध्यक्ष मीना मीणा आदि मौजूद थे।


पूर्व विधायक ने गावों में जनसम्पर्क किया
पीपलू. पूर्व विधायक कमल बैरवा ने विधानसभा क्षेत्र के देवपुरा, पीपलू, अनवर नगर, बनवाड़ा, रानोली, बगड़वा, लोहरवाड़ा आदि गावों में जनसम्पर्क किया। पूर्व विधायक कमल बैरवा ने जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार की कुनीतियों के बारे बताया।

इस मौके पर जिला संगठक कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामधन चौधरी, उम्मेद सिंह दगोलिया, उद्दालाल चौपड़ा, रामलाल मीणा, जयनारायण गुर्जर, रामफूल मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विद्यार्थियों को मिलेगा शुद्ध पानी
बनेठा. क्षेत्र के कीरों की झौपडिय़ा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत बनेठा के माध्यम से वाटर कूलर एवं आरओ लगाया गया है। इससे विद्यार्थियों को शुद्ध व शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कीरों की झौपडिय़ा में ग्राम पंचायत बनेठा ने आरओ एवं वाटर कूलर लगवाया है। इस दौरान बनेठा सरपंच नरेन्द्र कुमार सैनी ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है।

उनको फ्लोराइड एवं अशुद्ध जल से स्वास्थ्य को बचाए रखने को मध्यनजर रख कर वाटर कूलर लगवाया गया है।शाला प्रधानाध्यापक हंसराज तंवर ने भी विचार रखे।वार्ड पंच गोपीलाल कीर आदि मौजूद थे।