सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सर्दी, जुकाम, बुखार, खासी, पेट दर्द की बीमारियों से पीडि़त मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वार्ड एक मालियान निवासी घासीलाल सैनी की पुत्री दीपिका सैनी को बुखार आने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने व तबीयत बिगडऩे पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए टोंक ले जाया गया। जहां बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच में डेंगू पाजीटिव पाया गया।