30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय टीम की अंजली ने श्रीलंका में फिर लहराया तिरंगा, भारत की टीम ने श्रीलंका को 10 के स्कोर से हराया

भारत की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर श्रीलंका को हराकर श्रीलंका में भी तिरंगा लहराया है।  

2 min read
Google source verification
भारतीय टीम की अंजली ने श्रीलंका में फिर लहराया तिरंगा, भारत की टीम ने श्रीलंका को 10 के स्कोर से हराया

भारतीय टीम की अंजली ने श्रीलंका में फिर लहराया तिरंगा, भारत की टीम ने श्रीलंका को 10 के स्कोर से हराया

राजमहल. भारत की टीम ने श्रीलंका में आयोजित हुई श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 2019 के दौरान फाइनल मैच में श्रीलंका को दस स्कोर से हराकर भारत की टीम ने श्रीलंका में भी तिरंगा लहराया है। प्रतियोगिता के दौरान टोंक जिले की राजमहल पंचायत के नया गांव निवासी अंजली कंवर पुत्री किशन लाल सोलंकी की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर गांव में फिर से खुशी की लहर है।

read more: खनन का खेल: टोडारायसिंह में 1200 टन बजरी का अवैध स्टॉक किया सीज , प्रशान ने डेढ़ दर्जन स्थानों पर की कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि थाईलैंड के बैंकाक में 18 व 19 सितंबर को आयोजित हुई सेस्टोबाल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान भारत की टीम ने थाईलैंड की टीम को हराकर चैंपियनशिप के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वहीं 23 व 24 सितंबर को श्रीलंका में आयोजित हुई प्रतियोगिता के दौरान भारत की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर श्रीलंका को हराकर श्रीलंका में भी तिरंगा लहराया है।

read more:खनन का खेल: सरकारी भूमि से चल रहा बजरी के अवैध परिवहन का खेल

श्रीलंका में आयोजित हुई प्रतियोगिता के दौरान भारत का स्कोर 13 रहा व श्रीलंका का स्कोर तीन रहा। भारत की टीम में कुल 12 लड़कियों ने भाग लिया। जिसमें छह- छह खिलाडयि़ों के दो ग्रुप थे, जिसमें टोंक जिले की राजमहल पंचायत की नयागांव के एक श्रमिक की 13 वर्षीय बेटी अंजली पुत्री किशन सिंह सोलंकी भी शामिल थी, जो टीम की अन्य लड़कियों से सबसे कम उम्र की होने के बावजूद प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन कर भारत के साथ ही राज्य व जिले के साथ-साथ राजमहल पंचायत का भी नाम रोशन किया है।

दोनों प्रतियोगिताओं के दौरान राज्य की 3 लड़कियों ने भाग लिया था, जिसमें जयपुर बगरू की साक्षी कप्तान रही । वहीं सीकर से प्रियंका ओला भी टीम में शामिल थी।

read more:नगर परिषद चेयरमैन के पति के साथ मारपीट, कोतवाली थाने में मामला हुआ दर्ज

प्रतियोगिता में रानी ने मारी बाजी
उनियारा. नेहरू युवा केन्द्र टोंक की ओर से ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उनियारा में हुआ। प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार नहीं होने से प्रतिभागियों की संख्या नग्णय रही। इससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के प्रतिभागियों निराशा व्याप्त है। इधर, प्रतियोगिता के प्रथम स्थान रानी खान विजेता रही। दितीय जयसिंह मीणा व तृतीय स्थान दिनेश चौमिया रहे। ब्लॉक एनवाइसी हरिप्रसाद सैन ने बताया है कि जिला स्तर पर विजेताओं को नकद तथा शिल्ड दी गई।