30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल संरक्षण समिति की बैठक में किशोरियों को दी योजनाओं की जानकारी

यूनीसेफ एवं पीसीआरसी की ओर से लाडो परियोजना के तहत बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Sep 26, 2019

बाल संरक्षण समिति की बैठक में किशोरियों को दी योजनाओं की जानकारी

बाल संरक्षण समिति की बैठक में किशोरियों को दी योजनाओं की जानकारी

टोंक. यूनीसेफ एवं पीसीआरसी के तहत चलाए जा रहे लाडो परियोजना में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरनी में बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किशोर-किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसमें विशेष आवश्यता वाले बच्चों के लिए चलाई गई योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। ताकि उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा सके। इसके साथ बाल-विवाह रोकथाम के लिए जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें बच्चों ने बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। लाडो परियोजना के ब्लॉक समन्वयक सीताराम गुर्जर ने बताया कि इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश सिंह, सोना बैरवा, रामप्रकाश मीणा, शिवनारायण मीणा, गिर्राज गुर्जर आदि मौजूद थे।

विदेशी छात्राओं ने किया भ्रमण
उनियारा. विभिन्न देशों से आए विदेशी छात्राओं के दल ने नारी सशक्तीकरण के लिए कस्बे के राजकीय बालिका उमावि का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य आभा शर्मा ने बताया कि दल के सदस्यों ने विद्यालय में महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी ली और कक्षा 12 की छात्राओं के साथ कार्यशाला आयोजित कर सम्बोधित किया गया। स्थानीय विद्यालय से व्याख्याता हंसा सोनी व प्रियंका दीक्षित आदि ने भाग लिया। मुकेश जोशी ने दल का प्रतिनिधित्व किया।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार
देवली. राजकीय महाविद्यालय देवली में महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा व उद्घाटन समारोह आयोजित हुई। इसमें प्रचार्य बन्नालाल वर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान महिला सशक्तिकरण में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित हुई।

इसमें व्याख्याता आशा नागर, ज्योति गुप्ता, सुमन मीणा, निशा, निकिता, शकीला नकवी सहित छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण में सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ प्रभारी पूजा तरुण के निर्देशन में निबंध लेखन, नारा, कविता पाठ, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।