
टोंक. नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने बस स्टैण्ड परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को गुणवत्ता का पूर्वक कार्य करने को कहा।
टोंक. नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने बस स्टैण्ड परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को गुणवत्ता का पूर्वक कार्य करने को कहा। जैन ने बताया कि प्रथम चरण में एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अब 50 लाख रुपए की लागत से आधुनिक शुलभ शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित की गई है।
उन्होंने बताया कि बस स्टैण्ड की अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में ये कार्य कराए गए। इस दौरान उपसभापति अजय सैनी, पार्षद मुकेश सैनी, रमेश गढ़वाल, आयुक्त सीमा चौधरी व अधिशासी अभियंता दिनेश गोयल मौजूद थे।
जगह चिह्नित की
राज्य बजट में हुई घोषणा के तहत नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन व आयुक्त सीमा चौधरी ने आईडीएसएमटी योजना में अम्बेडकर भवन के लिए जगह चिह्नित की। साथ ही 14 अप्रेल को होने वाले शिलान्यास की तैयारियों को जायजा लिया। यहां 67 लाख रुपए की लागत से अंबेडकर भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसमें एक बड़ा हॉल, दो कमरे, रसोईघर, स्टोर रूम, कार्यालय, शौचालय, स्नानघर आदि का निर्माण होगा।
धरना जारी
टोंक. बस स्टैण्ड पर रोडवेज से जुड़े संगठनों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर तीसरें दिन बुधवार को भी धरना दिया गया। रोडवेज मजदूर संघ के अध्यक्ष अशफाक मोहम्मद ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दिए जाने वाले धरने मेंं एटक, सीटू, इन्टक, सेवानिवृत्त एसोसिएशन कल्याण समिति से जुड़े पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि रोडवेजकर्मी वेतन भत्तोंं में संशोधन, सेवानिवृत्ति परिलाभ, अवैध बसों का संचालन रोकने, बस निरीक्षण प्रणाली में सुधार, नई बसों का आवंटन, खाली पदों पर भर्ती करने समेत अन्य मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार रोडवेजकर्मियों की मांगों के प्रति उदासीन है।
इसको लेकर रोडवेजकर्मियों की ओर से धरने दिए जा रहे है। बुधवार को इन्टक के मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद हसन, शफीउल्ला खान, मोहम्मद अतीक, रईस मिया, रामबाबू, राजाराम आदि धरने पर बैठे।
मांगों के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन से जुड़े कार्मिकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगों का निस्तारण करने की मांग की। इसमें अध्यक्ष विनोद नायक, महामंत्री विनोद शर्मा, नारायण धाकड़ आदि ने बताया कि उच्च न्यायालय ने कर्मचारियों के पक्ष में आदेश जारी किए थे। इसको राज्य सरकार लागू नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने इसे लागू करने तथा मांगों का निस्तारण करने की मांग की है।
विस्तार किया
ज्ञापन देने के बाद कर्मचारियों की बैठक गांधी पार्कमें हुई। इसमें वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीशकुमार, उपाध्यक्ष श्याम मोहन, सह सचिव मुकेश मीणा, संगठन मंत्री सुरेश खींची, विष्णु शर्मा तथा प्रचार मंत्री मनराज मीणा को बनाया है।
Published on:
12 Apr 2018 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
