Isarda Dam Update: जयपुर, अजमेर और टोंक की लाइफलाइन बीसलपुर डेम छलकने के बाद ईसरदा डेम अब बनास नदी में छोड़े जा रहे बनास जल के वेलकम को तैयार है। बीसलपुर से निकासी हो रहा पानी चौबीस घंटे बाद यानि आज शाम तक ईसरदा डेम की चौखट पर दस्तक देने वाला है। बीसलपुर के डाउनस्ट्रीम से एक गेट खोलकर गुरूवार शाम 5 बजे से 6010 क्यूसेक प्रति सैकंड पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।