18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थोड़े से लालच के लिए नौकरी लगा दी दाव पर, कनिष्ठ अभियंता व इलेक्ट्रीशियन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Arrested taking bribe: विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय द्वितीय में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता व इलेक्ट्रीशियन को एसीबी ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
थोड़े से लालच के लिए नौकरी लगा दी दाव पर, कनिष्ठ अभियंता व इलेक्ट्रीशियन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

थोड़े से लालच के लिए नौकरी लगा दी दाव पर, कनिष्ठ अभियंता व इलेक्ट्रीशियन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निवाई. विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय द्वितीय में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता व इलेक्ट्रीशियन को एसीबी ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजयसिंह ने बताया कि विद्युत निगम के सहायक अभियंता द्वितीय कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता थानसिंह चौधरी व इलेक्ट्रीशियन महेन्द्र मल्होत्रा ट्रांसफार्मर जल्द देने के लिए पीडि़त अर्जुनलाल से क्रमश: 1000 व 500 रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए।

read more:Municipal elections 2019: भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी ने कहा, सक्रिय सदस्य तथा स्थानीय निवासी को मिलेगी प्राथमिकता

विजयसिंह ने बताया कि शाम 5.30 बजे पीडि़त अर्जुनलाल सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचा और कनिष्ठ अभियंता व इलेक्ट्रिशियन द्वारा रुपए मांगने पर रंग लगाए गए नोट दिए गए। इसी दौरान एसीबी टीम ने उनको रुपयों सहित रंगे हाथों पकड़ लिया।


अब तक लिए दस हजार
जुलाई माह से लेकर अब तक पीडि़त भणकपुरा निवासी अर्जुनलाल से करीब 10 हजार रुपए रिश्वत के रूप में ले चुके है। बार-बार तारीख देकर पीडि़त अर्जुनलाल को कार्यालय बुला लेते है और कुछ पैसे खर्च करवा कर आगे की तारीख दे देते है।

read more:तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक के मारी टक्कर, हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलटी कार, 7 जने हुए घायल

चार माह से कृषि कनेक्शन के लिए पीडि़त बार-बार सहायक अभियंता कर्यालय द्वितीय के चक्कर लगा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि सत्यापन के दौरान पीडि़त अर्जुन लाल से 16 00 रुपए लिए थे, जिससे परेशान होकर पीडि़त एसीबी कार्यालय पहुंचा।

read more:Municipal elections 2019: 2 गुना खर्च कर सकते हैं पार्षद उम्मीदवार, डेढ़ लाख रुपए तक किया चुनाव खर्च

कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद दर्जनों किसानों ने भी जल्दी ट्रांसफार्मर देने के नाम पर रिश्वत के रूप में हजारों रुपए लिए जाने का आरोप लगाया है, जिस पर कनिष्ठ अभियंता थानसिंह व महेन्द्र मल्होत्रा मौन साधे रहे। कार्रवाई के दौरान एसीबी के एएसआई विरेन्द्रसिंह, कास्टेबल मनोज, जुनेद, गुलाम शामिल थे।