27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: ‘खलील‘ ने बढ़ाया राजस्थान का मान, एशिया कप में टीम इंडिया की जीत से टोंक में जश्न का माहौल

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 29 Sep 2018, 1:57 PM IST

Khalil

टोंक। टीम इंडिया के एशिया कप जीतने की खुशी देशभर है, लेकिन उससे अधिक खुशी राजस्थान के टोंक में मनाई जा रही है। टोंक की गलियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम करने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी खलील को लेकर शहर में खुशी मनाई जा रही है। लोगों को गर्व है कि टोंक से निकला खलील टीम इंडिया में खेल रहा है। इसके साथ ही टोंक से खेल रहे अन्य खिलाडिय़ों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्हें भी उम्मीद बंधी है कि वे भी टीम इंडिया में शामिल होकर टोंक का नाम रोशन करेंगे। गौरतलब है कि टोंक के खलील अहमद भी एशिया कप में टीम इंडिया के सदस्य रहे हैं।

लोग कर रहे आतिशबाजी, बांट रहे मिठाईयां
खलील को लेकर टोंक में खुशी का माहौल है। लोग आतिशबाजी कर रहे हैं। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। टोंक जिला क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

पूर्व कप्तान राहुल द्रविड के नेतृत्व से आया निखार
खलील ने शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समेत जिले में होने वाली प्रतियोगिताओं से शुरुआत की। वर्ष 2009 में उसका चयन अंडर-14 की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए राजस्थान से हुआ। इसी साल उसने राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी की। वर्ष 2010 तथा 2011 में अंडर-16 में उसका चयन हुआ। मोहाली में वर्ष 2011 में आयोजित बोलिंग शिविर में उसका चयन हुआ। इसके बाद उसने वर्ष 2013 में कूच बिहार, वर्ष 2014 में विनू मांकड ट्रॉफी में गेंदबाजी के दम पर एनसीएम के बैंगलूरू शिविर में चयन हुआ। यहां इण्डिया टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड के नेतृत्व में और निखार आया। इस दौरान उसने सेंट्रल जोन से खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ एक ही मैच में 9 विकेट झटके। इन्हीं प्रतिभा के बूते श्रीलंका में हुई अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में गेंदबाजी का बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद बांगलादेश में हुए अंडर-19 वल्र्ड कप में खलील टीम इण्डिया की ओर से खेले। अब वे टीम इण्डिया की ओर से खेल रहे हैं।