25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रकृति को कोसें नहीं, पूजा करें

आवां. प्रकृति को कोसें नहीं अपितु इसकी पूजा करें। प्रकृति की हर कृति उपयोगी है। चींटी से लेकर सांप, बिच्छू भी पर्यावरण सन्तुलन में भूमिका निभाते हैं। यह बात मुनि सुधासागर ने बुधवार को आवां स्थित सुदर्शनोदय अतिशय क्षेत्र में आयोजित धर्मसभा में कही। उन्होंने जीवन का असली मर्म समझाया।
2 min read
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Feb 08, 2017

tonk

आवां में चल रहे कार्यक्रम में मुनि सुधा सागर का वन्दन करते श्रावक।

आवां. प्रकृति को कोसें नहीं अपितु इसकी पूजा करें। प्रकृति की हर कृति उपयोगी है। चींटी से लेकर सांप, बिच्छू भी पर्यावरण सन्तुलन में भूमिका निभाते हैं।

यह बात मुनि सुधासागर ने बुधवार को आवां स्थित सुदर्शनोदय अतिशय क्षेत्र में आयोजित धर्मसभा में कही। उन्होंने जीवन का असली मर्म समझाया। मुनि ने कहा कि गुरु के साथ जीवन को निखारने में लिए दुश्मन का भी बड़ा योगदान है।

ये दोनों ही कमियां ढूंढते हैं। इससे ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास सम्भव है। मुनि ने निन्दक को जीवन की शुद्धि का कारक बताते हुए उसे भी नजदीक रखने की सलाह दी।

इस दौरान मुनि ने जैन ग्रन्थों के साथ रामचरित मानस और भागवत गीता के दृष्टान्त दिए। धर्म को मानवता की धड़कन बताते हुए कहा कि सही मायने में धर्म उसका है, जो उसे जीवन में धारण करता है।

मुनि ने णमोकार मंत्र के सौन्दर्य का बखान करते हुए पंच महाव्रत, श्रवण संस्कृति और धर्म के 10 लक्षणों पर भी प्रकाश डाला। धर्मसभा में बड़ी संख्या में मातृ-शक्ति भी मौजूद थी।

समिति के धर्मचन्द जैन, ओमप्रकाश जैन, संजय जैन, चन्दप्रकाश गोयल आदि ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र मेें गत तीन दिनों से चल रहे प्रवचनों एवं जिज्ञासा का समाधान में श्रोताओं का सैलाब उमड़ रहा है।

जैन तीर्थ सुदर्शनोदय में मुनि सुधासागर, मुनि महासागर, मुनि निष्कंप सागर, क्षुल्लक गम्भीर सागर, धैर्य सागर के सानिध्य में शान्तिनाथ भगवान का 1008 कलशों से

महामस्तकाभिषेक एवं सुधा सागर स्वाध्याय भवन और पब्लिक स्कूल भवन का लोकार्पण समारोह धूमधाम और भक्ति-भावना से मनाया जा रहा है।

महामस्तकाभिषेक आज होगा

महासंगम में ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, द्वीप प्रज्ज्वलन, पाद-प्रक्षालन, जिनवाणी भेंट, क्षेत्र की योजनाओं का प्रतिवेदन, मंगल प्रवचन, महामस्तकाभिषेक, भवनों का लोकार्पण,

मंगलाचरण, श्रेष्ठी सम्मान, महाआरती, जिज्ञासा समाधान के साथ सहभोज के आयोजन रखे गए हैं। इनमें कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, संसदीय सचिव शत्रुघ्न, टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सांसद ओम बिड़ला,

जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, टोंक विधायक अजीत मेहता, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला कलेक्टर सूबेसिंह यादव, पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, मुख्यमंत्री प्रेस सलाहकार महेन्द्र भारद्वाज,

नगर परिषद टोंक सभापति लक्ष्मी देवी जैन, मालपुरा पालिकाध्यक्ष सपना टैमानी और देवली पालिकाध्याक्ष रेखा जैन, देवली एसडीओ मनोज शर्मा, राजेन्द्र के.गोधा मौजूद रहेंगे।