30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ को 156 -121 अंक से हराकर मिनी गोल्फ में कृष्ण ने स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम किया रोशन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
krishna-won-gold-medal-in-mini-golf

जयकिशनपुरा निवासी कृष्णकुमार शर्मा

राणोली-कठमाणा. जयकिशनपुरा निवासी कृष्णकुमार शर्मा पुत्र रूपनारायण तिवाड़ी ने नैनीताल में सम्पन्न हुए मिनी गोल्फ फैडरेशन कप में टीम स्पद्र्धा में स्वर्ण पदक जीता है। कृष्णकुमार ने बताया कि टीम स्पद्र्धा में बढ़त लेकर अच्छा प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की टीम ने फाइनल में छत्तीसगढ को 156 -121 अंक से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

इस टूर्नामेंट में देश की 8 सर्वश्रेष्ठ टीम दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र शामिल हुई थी। कृष्णकुमार शर्मा का मिनी गोल्फ एशियन चैम्पियनशीप में भाग लेने के लिए भी चयन हुआ है।

यह प्रतियोगिता 1 से 3 नवम्बर तक थाइलैण्ड में होगी। कृष्ण कुमार शर्मा की इन उपलब्धियों पर अखिल भारतीय च्यवनगौड ब्राह्मण समाज सहित छात्र समस्या समाधान समिति पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ व्यास, रामावतार शर्मा आदि ने खुशी जताने सहित गांव समाज का नाम रोशन करने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही आगामी प्रतियोगिता में भी जीतकर आने की कामना की है।

बालिकाओं का सम्मान किया
राणोली-कठमाणा. जंवाली के राउमाविद्यालय में शक्ति सम्मान कार्यक्रम के तहत अध्ययनरत 108 बालिकाओं का प्रधानाचार्य उमा हाड़ा ने सम्मान किया। प्रधानाचार्य उमा हाड़ा ने बालिकाओं को पढ़ लिखकर समाज की बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया।

इस मौके 108 बालिकाओं को रोली मोळी लगाकर रंग एवं पेन और बिस्किट दिए गए। इस मौके रमेश चंद, जगदीश वर्मा, सीताराम वर्मा, दीपक शर्मा, रमेश चंद खटीक, सन्तोष, रूपनारायण, शिवराज यादव, मनराज यादव, रामधन जाट, मेहबूब लोहार आदि उपस्थित थे।