
देवली. फेसबुक पर चैटिंग के जरिए ऑनलाइन ठगी करने के नाइजीरिया मूल निवासी आरोपित से पूछताछ करना पुलिस के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। इसका कारण आरोपित युवक की भाषा का जटिल होना है।
देवली. फेसबुक पर चैटिंग के जरिए ऑनलाइन ठगी करने के नाइजीरिया मूल निवासी आरोपित से पूछताछ करना पुलिस के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। इसका कारण आरोपित युवक की भाषा का जटिल होना है। ऐसे में न्यायालय द्वारा रिमाण्ड अवधि पर आरोपित से जानकारी जुटाना बेहद जटिल होगा।
हालांकि इसके लिए पुलिस अधिकारी कड़ी मशक्कत कर जांच को पूरा करने का प्रयास कर रहे है। उल्लेखनीय है कि देवली के घोषी मोहल्ला निवासी व नगर पालिका कर्मचारी मिठ्नलाल ग्वाला के साथ ऑनलाइन ठगी करने के नाइजीरिया मूल निवासी फें्रक को पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
आरोपित को पुलिस पकडकऱ देवली लाई। जहां न्यायालय के निर्देश पर उसे 20 दिसम्बर तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा है, लेकिन रिमाण्ड अवधि में पुलिस के लिए आरोपित युवक की भाषा जांच में बाधक बन रही है। पुलिस ने बताया कि युवक अंग्रेजी भाषा बोल रहा है, लेकिन उसका लहजा भिन्न होने के चलते पूछताछ में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित युवक फं्रेक वर्ष 2011 से दिल्ली में रहता है। ऐसे में संभवतया उसे स्थानीय व हिन्दी भाषा का काफी ज्ञान है, लेकिन वह जांच को भटकाने के लिहाज से नाइजीरियन लहजे में बात कर रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र मोहन शर्मा व थाना प्रभारी दूलीचंद गुर्जर ने बताया कि इसके लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश व मोबाइल की मदद ली जाएगी। इधर, आरोपित युवक पुलिस को जांच में सहयोग करने से बच रहा है।
जुटाया बैंक रिकॉर्ड
फेसबुक पर महिला बनकर मित्रता करते हुए ऑनलाइन ठगी करने के शातिर आरोपित नाइजीरियन युवक फ्रेंक को पकडऩे से पूर्व पुलिस ने तीन प्रदेशों के बैंक खातों से जानकारी जुटाई है।
पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व सुराग जुटाने के लिहाज से गत 9 नवम्बर को पुलिस दल रवाना हुआ, जो मिजोरम की राजधानी आईजोल, मणिपुर के सेनापति व नागालैण्ड के दीपापुरा में गई। जहां आरोपित के बैंक खातों से रिकॉर्ड सहित कई अहम सुराग जुटाए।
Published on:
16 Dec 2017 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
