टोंक। मालपुरा उपखंड क्षेत्र से गत दिनों अपहृत हुई नाबालिग ने टोंक के जनाना अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस 14 साल की नाबालिग को पुलिस अस्पताल लेकर आई। अभी दोनों स्वस्थ है। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी नाबालिग किशोर को डिटेन कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के अपहृत होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद परिजन नाबालिग को तलाश कर अपने घर ले आए थे।