अनीता ने बताया कि वह और उसका प्रेमी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में हैं। मेरे परिजन मुझ पर किसी और से शादी करने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान मैंने घर से भागकर अपने परिजनों को बताए बिना शादी कर ली। मेरे प्रेमी के परिजनों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन मेरे परिजन मुझ पर उसे छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने ऐसा न करने पर हम दोनों को जान से मारने की धमकी दी।