Unique Love Story: राजस्थान के चूरू जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें चार बच्चों की 36 वर्षीय मां को प्रेम हो गया और साथ में रहने पर ससुरालवालों के विरोध से बचने के लिए सुरक्षा की मांग करने थाने पहुंच गई। दरअसल चूरू के बूंटिया गांव की 36 वर्षीय मैना नायक, जो चार बच्चों की मां है, पति की मृत्यु के बाद एक नया साथी तलाशने लगी। पति की मौत के बाद, केवल दो महीने के भीतर उसने 30 वर्षीय पिकअप ड्राइवर सुनील से संपर्क बढ़ाया।