8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पायलट के गढ़ में नई कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, डोटासरा ने लगाए पदाधिकारी; जानें कौन बना अध्यक्ष?

Rajasthan Politics: कांग्रेस ने टोंक जिले के लिए नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में 72 नेताओं को पद दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 11 Oct 2024, 8:09 PM IST

Rajasthan Politics: कांग्रेस ने टोंक जिले के लिए नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में 72 नेताओं को पद दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने टोंक जिला कार्यकारिणी के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। इस कार्यकारिणी में हरिप्रसाद बैरवा को अध्यक्ष बनाया गया है और दिनेश चौरसिया को संगठन महासचिव बनाया गया है, सी पी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, धर्मेन्द्र सालोदिया और नीरज गुर्जर को प्रवक्ता बनाया गया है।

बता दें, जिला कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 30 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, दो प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।

दरअसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार टोंक जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की गई है। विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए कार्यकारिणी में 72 लोगों को शामिल किया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

यह भी पढ़ें : ‘हरियाणा के नतीजों का असर राजस्थान पर नहीं पड़ेगा’ अशोक गहलोत ने किया दावा; बोले- हम उपचुनाव जीतेंगे, क्योंकि…