18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : माता के ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग, सुख-समृद्धि मांगी

टोंक. जिले में शुक्रवार को शीतलाअष्टमी मनाई गई। इस दौरान माता का ठण्डे व्यंजनों का भोग लगाकर परिवाजनों के स्वस्थ रहने की कामना की गई।

3 min read
Google source verification
शीतलाअष्टमी

टोंक में शीतलाअष्टमी पर माता की पूजा करती महिलाएं।

टोंक. जिले में शुक्रवार को शीतलाअष्टमी मनाई गई। इस दौरान माता का ठण्डे व्यंजनों का भोग लगाकर परिवाजनों के स्वस्थ रहने की कामना की गई। सुबह जल्दी ही सजी-धजी महिलाएं माता के गीत गाती हुई मंदिरों में पहुंची। शीतला माता के ठंड पकवानों का भोग लगाया।


परिवार में खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद गुरुवार को ही बनाए गए पुए पकौड़ी पूरी, राबड़ी आदि का शुक्रवार सुबह भोजन किया गया।


टोडारायसिंह ञ्च पत्रिका. कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को शीतलाष्टमी पर माता की ठण्डे पकवानों का भोग लगाकर पूजा की गई। लोगों ने ठण्डे पकवानों को परिवारसमेत ग्रहण किया। बस्सी, भासू, मोर, खरेड़ा, बासेड़ा, बावड़ी, दतोब, संवारिया, पंवालिया, भांवता समेत अन्य गांवों में भी माता की पूजा कर ठण्डे पकवानों का भोग लगाया गया।


भजन संध्या का आयोजन किया
उनियारा. कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार को शीतलाष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने ठण्डे भोजन से शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार एवं संतान के निरोगी तथा खुशहाली की कामना की। इधर, गुरुवार रात प्रजापति समाज की ओर से मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में समिति अध्यक्ष अरूण कुमार प्रजापत, प्रहलाद प्रजापत, मानवेन्द्र सिंह पंवार, यशराज सिंह पंवार, हनुमान जांगिड़ मौजूद थे।


आवां. कस्बे की महिलाओं ने ब्रह्मपुरी स्थित शीतला माता का शृंगार कर पूजन किया। हलवा, पूरी, कड़ी, पुए, पकौड़ी, राबड़ी आदि ठण्डे पकवानो का भोग लगाकर खुशहाली के लिए मनौतियां भी मांगी। शान्ता, पंखी, निर्मला, बीना आदि ने बताया कि माता के आशीर्वाद से रोग-दोष मिटते हैं।


लाम्बाहरिसिंह. कस्बे सहित क्षेत्र के गावों में शीतलाष्टमी पर शुक्रवार को शीतलामाता मन्दिरों में महिलाएं नए वस्त्र धारण कर समूहों में मंगल गीत गाती मन्दिर पहुंची। जहां माता की पूजा अर्चना कर बासी (ठंडे) पकवानों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि एंव बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।


अलीगढ़ . कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को शीतला अष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शीतला माता का पूजन कर ठण्डे भोजन का भोग लगाया। शीतला अष्टमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार रात रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायक कलाकार की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान शिवचरण सैन, पुखराज जैन आदि लोग मौजूद थे। इसी प्रकार क्षेत्र के सोप, पचाला,चौरू, हैदरीपुरा, उखलाना, बिलोता, खोहल्या, पाटोली, कुण्डेर आदि स्थानों पर शीतला अष्टमी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।


शीतला माता की पूजा-अर्चना की


देवली. शहर व ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को शीतला सप्तमी (बासेड़ा) का पर्व मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना की। इससे पहले गुरुवार रात तक महिलाओं ने घरों में पुए, पकौड़ी, दही की खीर, पापड़ आदि बनाए, जिनका अलसुबह छतरी चौराहा स्थित शीतला माता को भोग लगाया। होड़ के चलते सुबह 4 बजे से ही महिलाओं ने माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिजनों के स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना की। इसके अलावा शीतला माता की कथा सुनी।

दिनभर पूजन के लिए शीतला माता मन्दिर में महिलाओं का तांता लगा रहा। इधर, शुक्रवार को लोगों ने ठंडे भोजन सेवन किया। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रा में भी महिलाओं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना की।


पूजा-अर्चना की
निवाई. शीतला अष्टïमी पर शीतला माता पूजन को लेकर उपखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी गांवों व ढाणियों में महिलाओं ने शीतला माता के स्थानों पर पूजा अर्चना की। शीतला अष्टïमी पूजन को लेकर बड़ी बरथल के ज्वालामुखी माता मन्दिर एवं शीतला माता के मन्दिर में महिलाओं, बच्चों व युवतियों का सैलाब उमड़ा।


क्षेत्र के रजवास, पहाड़ी, खण्डवा, झिलाय, काचरिया, मूण्डिया, गुन्सी, करेड़ा बुजुर्ग, दत्तवास, राहोली, जामड़ोली, बहड़, डंागरथल, सिरोही, ललवाड़ी, नटवाड़ा, जयसिंहपुरा एवं सीदड़ा सहित उपखण्ड मुख्यालय पर भी मालियों का मोहल्ला, चौहट्टी बाजार, झिलाय रोड, शिवाजी कोलोनी, जमात, ढ़ाणी जुगलपूरा सहित कई स्थानों पर शीतला माता की पूजा अर्चना करके गणगौर पूजन किया।


पीपलू. तेजाजी मंदिर के समीप, सीताराम मंदिर तथा गांधी बाजार में शीतला माता की पूजा-अर्चना की गई। ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया।


बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग