2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवंश ले जा रहे लोगों पर फायरिंग करने के आरोपितो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मुस्लिम महासभा ने किया प्रदर्शन

सरकार के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 18 Nov 2017, 9:47 AM IST

ज्ञापन देने आए मुस्लिम समुदाय लोग

टोंक में आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कलक्टर को ज्ञापन देने आए मुस्लिम समुदाय लोग।

टोंक. अलवर के गोविन्दगढ़ में गोवंश ले जा रहे लोगों की हत्या करने के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मुस्लिम महासभा से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इसमें बताया कि गत 10 नवम्बर को मोहम्मद उमर, ताहिर तथा जावेद पिकअप में गोवंश ले जा रहे थे। गहना गांव से गोविन्दगढ़ के बीच गोरक्षों ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग कर दी। इसमें उमर की मौत हो गई। जबकि ताहिर तथा जावेद घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसी घटनाएं बढ़ रही है। इससे मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि उक्त लोग गोवंश को पालने के लिए ले जा रहे थे। उन्हें रोकने का अधिकार पुलिस तथा प्रशासन का था। ऐसे में कुछ लोगों ने अपने स्तर पर ही रोक कर उन पर हमला कर दिया।

इससे राज्यभर असंतोष हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष आसिम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष सरफराज केसरी, एडवोकेट वकील अहमद, नासिर खान, शराफत अली, रफीक खान, अमजदउल्लाह, असद खान, हकीकत खान, मुजाहिद, नदीम खान, इरफान, कामरान, सलमान आदि शामिल थे।

सौंपा ज्ञापन
उनियारा. अभिभाषक संघ के सदस्यों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपर जिला एवं सैशन न्यायालय खोले जाने की मांग की। संघ के अध्यक्ष गोविन्द शर्मा की अगुवाई में दिए ज्ञापन में बताया कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में लगभग 2 हजार 700 फौजदारी एवं 175 दीवानी प्रकरण तथा मुंसिफ न्यायालय में एक हजार 400 फौजदारी एवं 175 दीवानी प्रकरण विचाराधीन हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में बाबू लाल कासलीवाल, एम. लईक खान, प्रेमचन्द जैन, कन्हैया ठाड़ा, इकबाल अहमद, नमोनारायण गौतम, सच्चिदानन्द शर्मा, श्रीराम गोयल आदि मौजूद थे।

पहले अपहरण, फिर छोड़ गए
टोंक. पोस्ट ऑफिस के सामने गली के बाहर घर जा रही 11 साल की बालिका का शुक्रवार शाम कार में आए कुछ लोग अपहरण कर ले गए। बाद में बालिका को कुछ दूरी पर सनाढ्य ब्राह्मण धर्मशाला के बाहर छोड़ गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

साथ ही पुलिस आरोपित तथा कार की तलाश सवाईमाधोपुर सर्किल पर लगे सीसी टीवी की मदद से करने में जुटी है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि गोपाललाल की 11 वर्षीय पुत्री ट्यूशन से घर लौट रही थी। इस दौरान कार मे आए कुछ युवक उसे उठा कर ले गए। बाद में छोड़ भी दिया। पुलिस का मानना है कि आरोपितों ने गफलत में बालिका का अपहरण किया और छोड़ दिया।