2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीखे हुए सर्दी के तेवर, रिमझिम ने बढ़ा दी ठण्डक़

सुबह उठने के साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। विद्यार्थी भी ऊनी कपड़े पहनकर ही स्कूलों में पहुंचे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 18 Nov 2017, 9:09 AM IST

कोहरे के बीच साइकिल सवार

टोंक में कोहरे के बीच कम्बल लपेटे साइकिल सवार।

टोंक. दबे पांव सर्दी ने जिले में दस्तक दे दी है। अलसुबह कोहरे के बीच रिमझिम के चलते शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे ठण्डा रहा। जिले का अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह उठने के साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।

धूप में भी तेजी नहीं रहने से लोगों ने अलाव तापकर सर्दी से राहत पाई। विद्यार्थी भी ऊनी कपड़े पहनकर ही स्कूलों में पहुंचे। सुबह दस बजे बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। दिनभर सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी रही। शाम पांच बजे बाद ही बाजार में चहल-पहल कम हो गई।

सर्दी में हुए इजाफे से पिण्ड खजूर, मूंगफली, गजक, गरम दूध आदि के ठेलों पर बिक्री बढ़ गई। सर्दी में हो रही बढ़ोतरी को कृषि विभाग ने रबी फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। कृषि उपनिदेशक निरंजन सिंह ने बताया कि ठण्ड कम पडऩे से सरसों व गेहूं की फसल जोर नहीं पकड़ पा रही थी। अब सर्दी में निखार आने से फसलों को भी गति मिलेगी।


ठिठुरे लोग
देवली. शहर में शुक्रवार को पहली बार सीजन में सर्दी का अहसास हुआ। सर्द हवाओं से लोग ठिठुर गए। सुबह से ही तापमान में गिरावट रही। बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ गई। सुबह 9 बजे बंूदाबांदी भी हुई। शहरवासियों को स्वेटर, जर्सी का उपयोग करना पड़ा। हालांकि सुबह 11 बजे बाद मौसम खुल गया तथा धूप निकल आई, लेकिन दोपहर 3 बजे बाद फिर से सर्दी का कहर बढ़ गया।


टोडारायसिंह. सुबह शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। टोडारायसिंह, भासू, मोर, कूकड़, बस्सी, रामपुरा, थड़ौली, बासेड़ा, खरेड़ा आदि गांवों में सुबह काले बादल छाने से अंधेरा हो गया इसके बाद मद्धम दर्जे की बारिश होने से सडक़ों पर पानी बह निकला। तापमान में कमी होने से सर्दी बढ़ गई।


नगरफोर्ट. क्षेत्र में गुरुवार रात करीब आधे घंटे तक बरसात होने से फसलों के लिए पानी की जुगत में लगे किसानों को राहत मिली है। कृषकों के अनुसार हालांकि यह बरसात पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन फसलों के लिए जीवनदान साबित हुई है।


रिमझिम भी हुई
राजमहल. क्षेत्र में सुबह कोहरे के बीच रिमझिम होने से शीत लहर का दौर दोपहर तक चला। अचानक सर्दी बढऩे से विद्यार्थी गर्म कपड़ों में लिपटे ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे। लोगों ने अलाव का सहारा लेकर सर्दी से राहत पाई।



लाम्बाहरिसिंह. क्षेत्र में सुबह बरसात का दौर रुक-रुककर ग्यारह बजे तक चलता रहा। रास्तों में पानी बह निकला। बरसात से दुकानें देरी से खुली। दोपहर बाद हल्की धूप निकली।