
बंथली. तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो कथा गुरुवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हुई।
बंथली. सर्वजीव दया गौ सेवा पर्यावरण ट्रस्ट की ओर से गौ सेवा धाम एवं गौ चिकित्सालय परिसर में तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो कथा गुरुवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हुई। कथा में साध्वी डॉ. आस्था ने कहा कि गाय की महिमा का वर्णन पांचों वेदों में है।
सर्वजीव दया गौ सेवा पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि इससे पहले दूणजा माता मंदिर में पूजन के बाद महिलाओं ने सैकड़ों कलश सिर पर धारण कर यात्रा निकाली। अलग-अलग बैलगाड़ी व रथ में संजी नृसिंह, बालकृष्ण सहित अन्य भगवान की झांकियां यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी।
दूणजा माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा दूनी दरवाजा, मीरा सर्किल, मुख्य बाजार, बस स्टैण्ड होकर रा. उ. मा. विद्यालय स्थित संकटमोचन मंदिर पहुंची। यात्रा में मुख्य ध्वज लिए शिव महाविद्यालय निदेशक शिवजीलाल चौधरी व मुख्य कलश गणेश झंवर, भगवान विजय लेकर चल रहे थे।
मंदिर पहुंचने पर साध्वी के निर्देशन में पं. धन्नालाल पारीक व मंदिर पुजारी गिरिराज राजोरा ने इनका पूजन कराया। रास्ते में व्यापारियों, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। अब शुक्रवार को गौमाता पूजन, पर्यावरण संरक्षणार्थ पौधारोपण, शनिवार गौ-पुष्टि यज्ञ, गौ-माता पूजन, महाआरती व पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इस मौके पर अनिल जैन, राकेश तिवाड़ी, बाबूलाल राजोरा, श्याम राजोरा, चन्द्रप्रकाश व्यास, नवीन चण्डालिया भी मौजूद थे।
पदयात्रा रवाना हुई
बंथली .गैरोली पंचायत के मुगलाना गांव से चौथमाता पदयात्रा गुरुवार को रवाना हुई। पदयात्रा समिति के संजय धाकड़ ने बताया कि पदयात्रा विधिवत ध्वज पूजन के बाद भजनों पर नाचते-झूमते रवाना हुई। उन्होंने बताया कि यात्री शुक्रवार को चौथमाता मंदिर पर पहुंच ध्वज चढ़ाएंगे। इस मौके पर सियाराम, किशन, धीरज जैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
दूनी . स्यावता से चौथ माता के दर्शनार्थ पदयात्रा ध्वज पूजन के साथ रवाना हुई। पदयात्रियों ने बताया कि वे शुक्रवार को चौथमाता के ध्वज चढ़ाएंगे।पदयात्रियों के लिए जगह-जगह नि:शुल्क भण्डारा लगाया गया है।
Published on:
05 Jan 2018 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
