24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SDM Slapping Case: एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को लेकर आई बड़ी खबर, जानें कब आएंगे जेल से बाहर?

Naresh Meena: देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को एक बार फिर झटका लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 18 Dec 2024, 9:45 AM IST

Naresh Meena (File Photo)

टोंक। देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल, एक महीने से जेल में बंद नरेश मीणा की जमानत याचिका पर मंगलवार को टोंक जिला सेशन न्यायालय में सुनवाई होनी थी। लेकिन, नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सुनवाई 23 दिसंबर तक टल गई।

नरेश मीणा के एडवोकेट की ओर से मंगलवार को बहस के लिए समय मांगने पर डीजे कोर्ट के न्यायाधीश ने सुनवाई की नई तारीख 23 दिसंबर दी है। डीजे कोर्ट के एपीपी राजेश गुर्जर ने बताया कि नरेश मीणा के वकील ने बहस के लिए समय मांगा हैए इस पर न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 23 दिसंबर की तारीख दी है।

ACJM कोर्ट कर चुका जमानत याचिका खारिज

बता दें कि इससे पहले नरेश मीणा की जमानत के लिए उनके वकील ने 7 दिसंबर को उनियारा ACJM कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर 13 दिसंबर को सुनवाई हुई थी। लेकिन, कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की दलील सुनने के बाद नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

अब 5 दिन बाद टोंक जिला सेशन कोर्ट में होगी सुनवाई

इसके बाद नरेश मीणा की जमानत के लिए टोंक जिला सेशन न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होनी थी, जो टल गई है। अब इस मामले में 5 दिन बाद सुनवाई होगी। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जेल में बद नरेश मीणा को जमानत मिलेगी या नहीं?


यह भी पढ़ें

कौन हैं सौम्या झा? जिनके एक आदेश के बाद राजस्थान में हुआ थप्पड़ कांड और मच गया बवाल

क्या है थप्पड़ मारने का पूरा मामला?

13 नवंबर को देवली.उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में मतदान का बहिष्कार किया गया था। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे थे। नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि प्रशासन जबरन मतदान करवा रहा है। जब मीणा ने पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश की तो एरिया मजिस्ट्रेट एसडीएम अमित चौधरी ने उन्हें रोका।


यह भी पढ़ें

राजस्थान के जिस जिले में नरेश मीणा ने एसडीएम को मारा थप्पड़, जानें वहां के पुलिस कप्तान कौन?

इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और नरेश मीणा ने तैश में आकर एसडीएम चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद माहौल बिगड़ गया और पथराव, आगजनी तथा हंगामे जैसी घटनाएं सामने आईं। इसके बाद नरेश मीणा और उनके समर्थकों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए गए। ये SDM को थप्पड़ मारने, राजकार्य में बाधा डालने, आगजनी करने और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हिरासत से भागने के मामले हैं।

यह भी पढ़ें

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 20 हजार नई नियुक्तियों का खुला रास्ता