बता दें, नरेश मीणा द्वारा मतदान के दौरान मालपुरा SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के मामले में रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि उस समय क्या घटनाक्रम रहा होगा, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन लोकतंत्र में इस तरह से किसी के साथ मारपीट करना, क्या वजह रही क्यों हुआ यह सारी चीज आने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन चुनाव में यथासंभव शांति बनाए रखनी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि स्वतंत्र उम्मीदवार जब मैदान में उतरता है तो दोनों पार्टियां उसे दबाने का हर संभव प्रयास करती है।