
टोडारायसिंह में रावण के पुतले पर पेंटिंग करता कलाकार।
टोंक. जिलेभर में बुराई के प्रतीक रावण दहन का आयोजन गुरुवार शाम होगा। रामलीला व दशहरा महोत्सव समिति नगर परिषद की ओर से 51 फीट के रावण, 31 फीट के कुम्भकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन दशहरा मैदान खेल स्टेडियम के समीप किया जाएगा।
नगर परिषद आयुक्त पूजा मीणा ने बताया कि ओजस्वी सेना के पटेबाज व्यायाम प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही शाम 5 बजे श्रीमराम की शोभायात्रा बड़ा कुआं से रवाना होगी। दहन के बाद रावणवध, भरतमिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक एवं सम्मान समारोह होगा। श्रीराम कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की ओर से रावण दहन शाम साढ़े 6 बजे गांधी खेल मैदान में होगा। ट्रस्ट के राजीव बंसल व राजेन्द्र गोयल ने बताया कि पंचमुखी हनुमान व्यायामशाला के पटेबाज व्याम प्रदर्शन करेंगे।
देवली में हायर सैकण्डरी स्कूल होगा रावण दहन
टोंक. नगर पालिका की ओर से हर वर्ष मनाएं जाने वाला दशहरा पर्व इस बार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय(हायर सैकण्डरी)देवली परिसर में आयोजित होगा। इस दौरान दशहरे पर रावण, मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन स्कूल परिसर में किया जाएगा।
साथ ही मेले व आतिशबाजी का आयोजन भी इसी परिसर में होगा। इसे लेकर पालिका प्रशासन माइक के जरिए सूचना प्रसारित करवा रही है। गौरतलब है कि दशहरा मैदान में पौधारोपण व निर्माण कार्य चलने के चलते स्थान परिवर्तन किया गया है।
रावण व कुंभकरण के पुतलों का दहन आज
निवाईं. नगरपालिका मंडल की ओर से आयोजित दशहरा मेले में गुरुवार को दशहरा मैदान पर रावण व कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। पालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने बताया दशहरे मेले में 51 फीट के रावण व कुंभकरण के पुतले बनवाए गए हैं।
दशहरा मेले को लेकर बस स्टैण्ड स्थित नगरपालिका भवन के समीप स्वागत द्वार बनवाया गया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे बड़ा बाजार में रावण-जटायु युद्ध होगा। इसके बाद गणगौरी बाजार से भगवान राम का विजय जुलूस रवाना होगा।दशहरा मैदान में अंगद-रावण संवाद आकर्षण के केन्द्र रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को भगवान श्रीराम का राजतिलक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, 20 अक्टूबर को कवि सम्मेलन, 21 को रंगारंग कार्यक्रम व 22 को बॉलीवुड नाइट शो कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा।
दशहरा मेला कल
टोडारायसिंह. कस्बे में नगरपालिका की ओर से शुक्रवार को दशहरा मैदान में मेला भरेगा। पालिका ईओ चेतन कुमार जैन ने बताया कि 19 अक्टूबर को शाम 4 बजे रामजी के मंदिर से राम जी की झांकी निकाली जाएगी।
शोभायात्रा में ऊंट, शहनाई वादन, बैण्ड, झांकिया के अलावा दशहरा मैदान में आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतिक 35 फीट के रावण, मेघनाद व कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
टोडारायसिंह में रावण के पुतले पर पेंटिंग करता कलाकार।
Updated on:
18 Oct 2018 11:44 am
Published on:
18 Oct 2018 11:44 am
